फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   lockdown 4 live updates of 29 may delhi noida greater noida gurugram faridabad ghaziabad bulandshahr new cases deaths borders seal traffic jam announcements

Delhi-NCR Live: गुरुग्राम में कोरोना वायरस के 115 नए मामले, गाजियाबाद में 16 पॉजिटिव

Fri, 29 May 2020 11:00 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 29 May 2020 11:00 PM IST
सार

कोरोना वायरस के चलते हुए देशव्यापी लॉकडाउन का चौथा चरण अपने अंतिम पड़ाव पर है। हालांकि 60 दिनों से भी ज्यादा से चल रहे इस लॉकडाउन का जैसा असर अपेक्षित था वह नहीं हुआ है। रोजाना दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे देश में कोरोना के संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। गुरुवार को दिल्ली सरकार द्वारा जारी आंकड़ों में एक हजार से भी ज्यादा केस 24 घंटे के अंदर सामने आए हैं। वहीं आज सुबह देशव्यापी जो आंकड़े आए हैं वह सात हजार के पार हैं। ऐसे में संक्रमण को रोकना बड़ी चुनौती के रूप में देखा जा रहा है। वहीं दिल्ली से सटे गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद और नोएडा प्रशासन ने अपनी सीमाएं सील कर दी हैं जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इन सीमाओं पर चेकिंग के चलते लंबा जाम लग रहा है जो आज भी लगा है। यहां पढ़ें दिनभर के अपडेट्स...

विज्ञापन
lockdown 4 live updates of 29 may delhi noida greater noida gurugram faridabad ghaziabad bulandshahr new cases deaths borders seal traffic jam announcements
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

2618 बसें सड़कों पर, बढ़ने लगे यात्री भी
विज्ञापन

लॉकडाउन में रियायत मिलने के बाद यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बसों की संख्या में रोजाना इजाफा हो रहा है। दिल्ली की सड़कों पर फिलहाल क्लस्टर की 2618 बसें दौड़ रही हैं जबकि डीटीसी की बसें भी रूट पर हैं। 

हॉटस्पॉट हुए 102, 50 इलाके कंटेनमेंट जोन से बाहर
कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संख्य बढ़कर फिर से तीन अंकों में पहुंच गई है। अब हॉटस्पॉट की संख्या 102 हो गई है। इस बीच 50 इलाके कंटेनमेंट जोन से बाहर भी किए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जिन इलाकों को सील किया गया है वहां भी हालात तेजी से सुधर रहे हैं। इसी वजह से डी-कंटेंड इलाकों की संख्या भी बढ़ रही है।  
विज्ञापन


कोरोना संक्रमित शवों के संस्कार के लिए निगमों ने बढ़ाई क्षमता
दिल्ली में कोरोना के प्रकोप के बीच कोरोना संक्रमित शवदाह संस्कार के लिए तीनों नगर निगमों ने श्मशान घाट में लकड़ियों से दाह संस्कार करने के लिए अपनी क्षमता बढ़ा दी है। अब एक दिन में 100 के करीब शवों का दाह संस्कार किया जा सकेगा, पहले यह क्षमता 45 थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गले में ट्यूब डालते समय मरीजों के सीधे संपर्क में नहीं आएंगे डॉक्टर
पूर्वी दिल्ली नगर निगम के स्वामी दयानंद अस्पताल के डॉक्टरों ने सांस के गंभीर मरीजों के गले में ट्यूब डालने के लिए एक खास मॉडल तैयार किया है। इसकी सहायता से डॉक्टरों को ट्यूब डालते समय मरीजों के सीधे संपर्क में नहीं आना पड़ेगा, जिससे कोरोना संक्रमण का खतरा नहीं रहेगा। स्वामी दयानंद अस्पताल के आईसीयू इंचार्ज डॉ. प्रसनजीत चटर्जी बताते हैं कि ये मॉडल एक्रेलिक प्लास्टिक से बनाया गया है। इससे मरीज का चेहरा ढक जाता है। 

पुलिसकर्मियों के लिए 15 जिलों में कोविड-19 वेलफेयर सेल
दिल्ली पुलिस की ओर से सभी 15 जिलों में कोरोना से लड़ाई लड़ने वाले पुलिसकर्मियों और उनके परिवार वालों की मदद के लिए कोविड-19 वेलफेयर सेल बनाए गए हैं। इस सेल के जरिये पुलिसकर्मियों को अस्पतालों, क्वारंटीन सेंटरों और कंटेनमेंट जोन में ड्यूटी के दौरान संक्रमण के खतरे व उसके बचाव के उपायों से अवगत कराया जाता है। 

गुरुग्राम में 115 नए मामले आए सामने
गुरुग्राम में  शुक्रवार को कोरोना वायरस के 115 मामले सामने आए हैं। 

गाजियाबाद में 16 मरीजों की पु्ष्टि 
गाजियाबाद में शुक्रवार को 16 मरीजों की पुष्टि हुई है। वैशाली में पांच मरीज सामने आए हैं। अकबरपुर बहरामपुर के बुद्ध विहार में, शालीमार गार्डन एक्सटेंशन, रेल एंक्लेव प्रताप विहार, महाराजपुर व हिंडन विहार, लोनी के सिरौरा, वसुंधरा, लोहिया नगर और झंडापुर में भी केस सामने आए हैं।

एलजी दफ्तर में तीन कर्मचारी पॉजिटिव
उपराज्यपाल अनिल बैजल के दफ्तर में शुक्रवार को तीन कर्मचारी संक्रमित मिले। इससे पहले भी एक कर्मचारी संक्रमित पाया गया था। सभी संक्रमित लिपिक विभाग में काम करते हैं। इनके संपर्क में आने वाले अन्य कर्मचारियों की शनिवार को जांच कराई जाएगी। वहीं, दिल्ली मेयर हाउस में तैनात एक महिला सिक्योरिटी गार्ड भी कोरोना संक्रमित पाई गई है।

गौतमबुद्धनगर में 9 नए मामले आए सामने 
गौतमबुद्धनगर में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 9 नए मामले सामने आए हैं। जिले में 28 लोगों को डिस्चार्ज किया गया, अबतक 290 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अभी गौतमबुद्धनगर में 91 एक्टिव केस हैं।  जबकि कोरोना वायरस से 6 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 387 हो गई है। 

दिल्ली में दो और अस्पताल कोरोना समर्पित 
दिल्ली सरकार ने  दीप चंद बंधु अस्पताल और सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल को कोरोना अस्पताल घोषित कर दिया है। 

राममनोहर लोहिया अस्पताल के डीन की हालत गंभीर, मैक्स में भर्ती
राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डीन डॉ. राजीव सूद की हालत गंभीर होने पर उन्हें मैक्स साकेत, अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोरोना पॉजिटिव डॉ. राजीव सूद होम आइसोलेशन पर थे लेकिन बुधवार को तबीयत बिगड़ने के चलते मैक्स अस्पताल भर्ती कराना पड़ा था। उनकी बेटी जो खुद एक डॉक्टर हैं ने आज सोशल मीडिया पर लोगों से पिता के लिए प्लाज्मा दान करने की अपील की। उनकी अपील के आधे घंटे के अंदर ही उन्हें डोनर मिल गया। इसकी जानकारी उनकी बेटी ने ही दी है। डॉ. सूद पहले दिन से ही कोरोना वायरस पर विशेषज्ञ के रूप में खबरों के जरिए लोगों को सचेत रहने की सलाह दे रहे थे। पांच दिन पहले वह एक संक्रमित मरीज के संपर्क आए जिसके बाद वह भी संक्रमित हो गए।

दिल्ली की सभी अदालतों में 14 जून तक कामकाज रहेगा स्थगितः हाईकोर्ट
दिल्ली हाईकोर्ट ने अपने पूर्व आदेश जिसमें उसने 31 मई तक दिल्ली की सभी अदालतों में काम बंद रखने को कहा था, उसे बढ़ा दिया है। अब दिल्ली की सभी अदालतों में 14 जून तक सभी कार्य स्थगित रहेंगे।

दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर पर फिर लगा जाम
गाजियाबाद में बढ़ते कोरोना के मामलों के चलते जिला प्रशासन द्वारा सील की गई दिल्ली-गाजियाबाद की सीमाओं के चलते आज फिर दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर पर लंबा जाम लगा है। दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर लोगों के पहचान पत्र और पास की जांच हो रही है जिसके चलते गाड़ियों की रफ्तार धीमी हो गई है और सीमा पर लंबा जाम लग गया है।

दिल्ली-गुरुग्राम सीमा पर भी हो रही जांच
दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भी लोगों के 'पास' और पहचान पत्र की जांच पुलिस कर रही है। इस पर जब सवाल किया गया तो सब इंस्पेक्टर भीम सिंह ने बताया, 'अभी तक कोई नई गाइडलाइन नहीं आई है, लॉकडाउन 4.0 में जो गाइडलाइन दी गई है हम उसी का पालन कर रहे हैं।'



गाजीपुर फल-सब्जी मंडी में पहुंचे लोग
दिल्ली में लॉकडाउन के बीच गाजीपुर फल-सब्जी मंडी में लोग खरीदारी करने के लिए पहुंचे। यहां सामाजिक दूरी के किसी भी नियम का पालन नहीं किया जा रहा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed