फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lockdown 4 delhi auto buses cabs to run with strict rules metro shut till 31 may everything you need to know

Lockdown 4.0: बसें, ऑटो और कैब बंदिशों के साथ होंगे शुरू, 31 मई तक नहीं चलेगी मेट्रो

Mon, 18 May 2020 09:46 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 18 May 2020 09:46 AM IST
विज्ञापन
Lockdown 4 delhi auto buses cabs to run with strict rules metro shut till 31 may everything you need to know
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

कोरोना महामारी से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने देशव्यापी लॉकडाउन को 31 मई तक बढा दिया है। लॉकडाउन के चौथे चरण में सोमवार से कंटेनमेंट जोन के बाहर सैलून समेत सभी दुकानें सशर्त खुलेंगी। हांलांकि इसका फैसला केंद्र ने अब राज्य सरकारों पर छोड़ दिया है। यही वजह है कि अब केंद्रीय गृह मंत्रालय की गाइडलाइन सामने आने के बाद सबकी निगाहें दिल्ली सरकार पर लगी है कि आज वह दिल्लीवालों को कितनी रियायतें देती है।

विज्ञापन


दिल्ली में बंदिशों के साथ चलेंगी बसें, ऑटो और कैब
दिल्ली में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के आंकड़ों के बीच लॉकडाउन-4 में हॉटस्पॉट के दायरे से बाहर की दिल्ली रेड जोन से बाहर होगी। वहीं, दिल्ली मेट्रो के अलावा बंदिशों के साथ निजी व सार्वजनिक परिवहन सुविधा शुरू हो सकती है। जबकि व्यक्तिगत दूरी के नियम के अधीन बाजार भी खुल जाएंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा निर्माण मजदूरों का आवाजाही पूरी दिल्ली में रहेगी। अब उनको निर्माण स्थल पर रुकने की मजबूरी नहीं रहेगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मुताबिक, दिल्ली सरकार केंद्र सरकार की नई गाइड लाइन के हिसाब से दिल्ली को चलाने का खाका तैयार कर रही है। सोमवार को इसे जारी कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


31 मई तक नहीं चलेगी मेट्रो, करना होगा और इंतजार
नई दिल्ली। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लॉकडाउन-4 में भी मेट्रो सेवा बंद रहेगी। मेट्रो सेवाएं शुरू होने की आस लगाए बैठे लोगों को अब 31 मई तक का इंतजार करना होगा। हालांकि, इस बारे मे आदेश जारी होने से पहले दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने सोशल डिस्टेंसिंग के मद्देनजर मेट्रो संचालन की सारी तैयारियां कर ली थी। मेट्रो सेवा शुरू करने के लिए तैयारियां भले ही पूरी कर ली गईं, लेकिन संक्रमण से बचाव के लिए सभी सुरक्षा मानकों को लागू करने में कोई तरह की अड़चनें भी हैं। 

31 मई के बाद ही बाजारों को खोलेंगे व्यापारी
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है। इसमें राज्य सरकार को अधिकार दिया गया है कि वह अपने क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के हिसाब से दुकानें खोलने का फैसला ले सकती हैं। व्यापारियों का कहना है कि वह लॉकडाउन-4 का पालन करेंगे और 31 मई के बाद ही बाजारों को खोलने पर विचार करेंगे।

दिल्ली व्यापार महासंघ के अध्यक्ष देवराज बवेजा ने कहा कि दिल्ली के अधिकतर बाजार उन इलाकों में हैं, जहां कोरोना का संक्रमण फैला हुआ है। ऐसे में व्यापारियों ने यह फैसला लिया है कि लॉकडाउन का पालन करते हुए 31 मई के बाद ही बाजारों को खोलने पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा की दिल्ली सरकार अगर इसके लिए कोई दिशा-निर्देश जारी करती है तो उस पर व्यापार मंडल विचार करके फैसला लेगा।

नई गाइडलाइन में राज्य सरकार तय करेगी रेड, ऑरेंज व ग्रीन जोन

अधिकारियों का कहना है कि केंद्र की नई गाइडलाइन में रेड, ऑरेंज व ग्रीन जोन तय करने का अधिकार राज्य सरकार को दिया गया है। अब दिल्ली सरकार इलाके के हिसाब से तीनों जोन का निर्धारण करेगी। हॉटस्पॉट वाले इलाके रेड जोन में होंगे, जबकि 500 मीटर से एक किमी के दायरे में आने वाले इलाके ऑरेंज जोन में। इससे बाहर की दिल्ली ग्रीन जोन में होगी। इसके हिसाब से दिल्लीवालों को लॉकडाउन-4 में रियायत मिलेगी। रेड जोन पूरी तरह बंद होगा। ऑरेंज जोन में ढेर सारी बंदिशों के साथ कुछ गतिविधियों को इजाजत होगी, जबकि ग्रीन जोन खुला  रहेगा। अधिकारी ने बताया कि अभी दिल्ली के लिए कार्ययोजना तैयार हो रही है। इसके बाद लॉकडाउन-4 में दिल्ली की स्थिति ज्यादा स्पष्ट हो सकेगी।

आज जारी करेंगे दिल्ली चलाने का प्लान : केजरीवाल
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि केंद्र सरकार की गाइडलाइन में ऐसा बहुत कुछ है, जिसे लाखों दिल्लीवालों की सलाह की तैयार कर केंद्र के पास भेजा गया था। दिल्ली ने लॉकडाउन के दौरान अपनी स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया है। अगर कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले बढ़ते हैं तो दिल्ली उसके लिए तैयार है, लेकिन अब वक्त रियायतों की मात्रा को विस्तार देने का है। दिल्ली सरकार इस बारे में विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर रही है। इसमें केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों का खास ध्यान रखा गया है। इसे सोमवार को जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed