फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   lockdown 4 delhi air quality index deteriorates crosses 200 mark

लॉकडाउन 4.0 के शुरू होते ही दिल्ली की हवा हुई खराब, एक्यूआई 200 के पार

Tue, 19 May 2020 10:28 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Tue, 19 May 2020 10:28 PM IST
विज्ञापन
lockdown 4 delhi air quality index deteriorates crosses 200 mark
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

लॉकडाउन 4.0 में प्रवेश करने के साथ ही दिल्ली की हवा खराब हो गई है। धरती की सतह पर हवा की चाल धीमी होने से मंगलवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 212 तक पहुंच गया। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फॉर कास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) का पूर्वानुमान है कि बुधवार को भी हालात बेहतर होते नहीं दिख रहे हैं। 21 मई से हवा की चाल तेज होने से प्रदूषण स्तर में गिरावट हो सकती है।

विज्ञापन


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, लॉकडाउन 4.0 शुरू होने के साथ ही हवा भी बिगड़ने लगी थी। 17 मई को यह औसत दर्जे के शीर्ष 200 पर थी। लॉकडाउन 4.0 के पहले दिन सोमवार को यह 206 और मंगलवार को 212 पर पहुंच गया। इसकी वजह सतह पर चलने वाली हवा की चाल का धीमी पड़ना है। वहीं, इसी बीच पड़ोसी राज्यों में गेहूं का डंठल जलाना शुरू हो गया है। साथ ही राजस्थान से धूल भरी हवाएं भी दिल्ली पहुंच रही हैं। तीनों के मिले-जुले असर से गुणवत्ता खराब हो गई है।
विज्ञापन


सफर का पूर्वानुमान है कि बुधवार को इसमें बदलाव के आसार नहीं दिख रहे हैं। बृहस्पतिवार से सतह पर चलने वाली हवाओं की चाल तेज होगी। इससे प्रदूषण स्तर में गिरावट आ सकती है। फिर भी, आने वाले दिनों में हवा की गुणवत्ता खराब और औसत दर्जे की सीमा रेखा पर ही रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते चार दिनों का वायु गुणवत्ता सूचकांक
 तारीख        सूचकांक
19 मई          212
18 मई         206 
17 मई         200
16 मई         179

कल 41 डिग्री तक चढ़ सकता है पारा
आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर के लोगों को गर्मी परेशान कर सकती है। बुधवार को अधिकतम तापमान इस सीजन का सबसे ज्यादा 41 डिग्री से ऊपर जाने का अंदेशा है। शुक्रवार तक इसके 42 तक पहुंचने का अनुमान है। मौसम विभाग के  मुताबिक, 17 मई से दिन का तापमान 40 को पार कर चुका है। बीते तीन दिनों में यह 40.5, 40.7 व 40.5 डिग्री सेल्सियस रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार को अधिकतम तापमान 41 व शुक्रवार को 42 से ऊपर जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed