फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   LNJP Hospital Mpox patient recovering well no need to panic said Medical director

Delhi: मंकीपॉक्स से संक्रमित मरीज की हालत में सुधार, पैनिक होने की जरूरत नहीं; जानें डॉक्टर ने क्या कहा

Thu, 12 Sep 2024 06:27 PM IST
अनुज कुमार पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 12 Sep 2024 06:27 PM IST
सार

दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में मंकीपॉक्स से संक्रमित मरीज की हालत में सुधार हो रहा है। एलएनजेपी अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर ने कहा कि लोगों के पैनिक होने की जरूरत नहीं है। 

विज्ञापन
LNJP Hospital Mpox patient recovering well no need to panic said Medical director
मंकीपॉक्स को लेकर अलर्ट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दिल्ली ही नहीं देश में मंकीपॉक्स बीमारी को लेकर अलर्ट जारी है। इस चेतावनी के बीच अच्छी खबर सामने आई है। मंकीपॉक्स से संक्रमित मरीज की हालत में सुधार हो रहा है। पीटीआई से बातचीत के दौरान एलएनजेपी अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर सुरेश कुमार ने कहा कि अस्पताल में मंकीपॉक्स से संक्रमित मरीज की हालत अब ठीक है। लोगों को ज्यादा पैनिक होने की जरूरत नहीं है। 

विज्ञापन


मेडिकल डायरेक्टर ने बताया कि मंकीपॉक्स एक डीएनए वायरस है और इसके चकत्ते आमतौर पर हथेलियों, तलवों और त्वचा पर मैकुलोपापुलर घावों के रूप में दिखाई देते हैं, जो बड़े और अधिक स्पष्ट होते हैं। ये अल्सरयुक्त चकत्ते और बड़े त्वचा घावों में भी विकसित हो सकते हैं। एलएनजेपी में मरीज ठीक हो रहा है, इसलिए घबराने की कोई जरूरत नहीं है। 
विज्ञापन


जानकारी के लिए बता दें कि बीते दिनों दिल्ली में मंकीपॉक्स का दूसरा संदिग्ध मरीज मिला था। मरीज को लोक नायक अस्पताल मे भर्ती कराया गया था। कुछ दिनों पहले एम्स में भी एक संदिग्ध मरीज को लाया गया था। हालांकि जांच में उसकी रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई थी। जिसके बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed