{"_id":"5d1959828ebc3e3c914d417f","slug":"ljp-leader-died-in-road-accident-near-parliament","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसद के पास सड़क हादसे में लोजपा नेता की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संसद के पास सड़क हादसे में लोजपा नेता की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Mon, 01 Jul 2019 06:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 01 Jul 2019 06:23 AM IST
विज्ञापन
धीरज चौहान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संसद भवन से कुछ मीटर की दूसरी पर ली-मेरेडियन होटल के सामने रविवार सुबह सड़क दुर्घटना में लोकजनशक्ति पार्टी(लोजपा) केस्थानीय नेता धीरज चौहान की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक के परिजनों ने संसद मार्ग थाना इलाके में स्थित फ्री चर्च के पादरी पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने सड़क दुर्घटना व लापरवाही सेमौत का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार धीरज चौहान (37) अपने परिवार के साथ फ्री चर्च, 10 संसद मार्ग नई दिल्ली में रहता था। परिवार में पत्नी व दस वर्ष की बेटी व तीन वर्ष के बेटी के अलावा भाई व अन्य हैं। धीरज लोकजनशक्ति पार्टी की दिल्ली विंग का सचिव था। सुबह करीब साढ़े पांच बजे वह घर से स्कूटी पर इंडिया गेट घूमने जा रहा था।
विज्ञापन
ली-मेरेडियन होटल के सामने रायसीना रोड पर पहुंचा तो काले रंग की कार ने उस्कूटी में पीछे से टक्कर मार दी। धीरज स्कूटी से दो-तीन फीट हवा में उछलकर सड़क पर गिरा।
राहगीर की सूचना पर पहुंची पुलिस धीरज को राममनोहर लोहिया अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को लेडी हार्डिंग अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार रायसीना रोड पर लगे पांच सीसीटीवी कैमरे खराब पड़े हैं। एक कैमरा चालू हालत में है। उसमें काले रंग की कार स्कूटी को टक्कर मारते हुए दिखाई दे रही है। कार का रजिस्ट्रेशन नंबर सीसीटीवी कैमरों में कैद नहीं हुआ है। कार चालक का रविवार शाम तक पता नहीं लगा था।
परिजनों ने लगाया हत्या करने का आरोप
धीरज चौहान के भाई गोपी चौहान का कहना है कि उसके भाई की चर्च के लोगों ने हत्या करवाई है। उसके भाई का चर्च के लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसके अलावा चर्च के लोग उन पर धर्म परिवर्तन कर क्रिश्चियन बनने का दबाव डाल रहे थे।
इस कारण उसके भाई की साजिशन हत्या की गई है। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा था। जल्द ही कार चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।