फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lizard found in anganbari food in delhi

देश की राजधानी में बच्चों के खाने से निकली मरी हुई छिपकली

Sun, 31 May 2015 12:15 PM IST
Updated Sun, 31 May 2015 12:15 PM IST
विज्ञापन
Lizard found in anganbari food in delhi

जहांगीरपुरी स्थित एक आंगनबाड़ी में शनिवार को खाना खाने से 12 बच्चे बीमार हो गए। सभी को इलाज के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद नौ बच्चों को छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन


तीन का अस्पताल में उपचार चल रहा है। जहांगीरपुरी थाना पुलिस ने लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पंजाबी बाग की संस्था स्वामी शिवानंद मेमोरियल ट्रस्ट जहांगीरपुरी स्थित डी ब्लॉक में आंगनबाड़ी चलाती हैं।
विज्ञापन


शनिवार को यहां बच्चों को खाने में खिचड़ी दी गई थी। खिचड़ी के खाने के कुछ देर बाद ही बच्चों ने पेट दर्द की शिकायत की। 12 बच्चों को तुरंत उपचार के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंगनबाड़ी की खिचड़ी से 12 बच्चे हुए बीमार

Lizard found in anganbari food in delhi

साथ ही अन्य बच्चों को खाना खाने से रोक दिया गया। पुलिस के मुताबिक, अस्पताल में 12 बच्चों का इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जिसमें से नौ को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

जबकि तीन अन्य का उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार बच्चों को खाने के लिए खिचड़ी दी गई थी। उसमें एक मरी हुई छिपकली मिली है।

पुलिस ने खाने के नमूने को जांच के लिए जब्त कर लिया है। साथ ही जहांगीरपुरी थाने में आयोजक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed