{"_id":"5c824b11bdec22142355310b","slug":"live-updates-of-pm-modi-inaugurates-dilshad-garden-to-new-bus-adda-metro-hindon-airport-all-detail","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीएम बोले- मोदी है तो मुमकिन है, गाजियाबाद को 32,500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का दिया तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम बोले- मोदी है तो मुमकिन है, गाजियाबाद को 32,500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का दिया तोहफा
Fri, 08 Mar 2019 04:29 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 08 Mar 2019 04:29 PM IST
सार
-छह साल बाद गाजियाबादवासियों का मेट्रो का इंतजार होगा खत्म, दिल्ली-एनसीआर होंगे जद में
- मेट्रो फेज-2 कॉरिडोर से गुरुग्राम, फरीदाबाद, बल्लभगढ़ तक पहुंच होगी आसान
- आनंद विहार, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और दिल्ली का घंटों की जगह मिनटों में होगा सफर
विज्ञापन
गाजियाबाद में पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गाजियाबाद में 32,500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में दिल्ली और मेरठ को गाजियाबाद के रास्ते जोड़ने वाले महत्वाकांक्षी ‘रीजनल रेल ट्रांसपोर्ट सिस्टम’ (आरआरटीएस) का शिलान्यास, हिंडन हवाईअड्डा के नागरिक टर्मिनल इमारत का उदघाटन और दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन का विस्तार शामिल हैं।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज यहां पीएम किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित कई योजनाओं को लाभार्थियोें को प्रमाणपत्र वितरित किए गए हैं। पहले के सरकारों में गाजियाबाद की पहचान किन कारणों से होती थी ये सब जानते हैं। आज गाजियाबाद की पहचान तीन सी से होती है। पहला 'कनेक्टविटी', जिसमें मेट्रो, रेल हवाई यातायात शामिल है। दूसरा 'क्लीननेस', स्वच्छता के मामले में गाजियाबाद ने शानदार काम किया है। आज भारत में सफाई के मामले में गाजियाबाद 13वें नंबर पर है। तीसरा सी 'कैपिटल' है जिससे यहां व्यापार और उद्योग में बढ़त देखी गई है।
विज्ञापन
अब तक गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट की पहचान एयरफोर्स के कारण रही है। अब यहां से सिविल एयरपोर्ट के खुलने से लोग हवाई यात्रा भी कर सकते हैं। इस एयरपोर्ट को उड़ान योजना से जोड़ा गया है जिससे आम आदमी भी उडा़न भर सकेगा। यह सिविल टर्मिनल बहुत कम समय में तैयार हुआ है।
विज्ञापन
मेट्रो के इस नए रूट के शुरू होने से युवा साथियों को जाम से मुुक्ति मिलेगी। इससे दिल्ली से गाजियाबाद-नोएडा की कनेक्टिविटी भी बढ़ गई है। जबकि रैपिड रेल के शुरू होने से दिल्ली से मेरठ की दूरी बस एक घंटे में तय होगी। सड़क यातायात को सुगम बनाने के लिए आउटर रिंग रोड़ का शिलान्यास भी किया गया है। इससे लोगों को फायदा तो होगा ही उद्योगों को भी लाभ मिलेगा।
पीएम मोदी ने कहा कि आज ही लखनऊ, आगरा, गाजियाबाद में मेट्रो का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया है। कॉमन मेबिलिटी कार्ड से आप किसी भी पार्किंग, टोल और रेलवे में डिजिटल ट्रांजेक्शन कर सकते हैं। सरकार सबका साथ-सबका विकास के साथ देश के हर व्यक्ति, हर वर्ग तक विकास को पहुंचाने में लगी है।
हम सामान्य मानव को सीधी मदद पहुंचाने में जुटे हैं। हम देश की दो सबसे बड़ी योजनाओं को चलाने में लगे हैं। पीएम किसान सम्मान निधि योजना और पीएम किसान मानधन योजना को चला रहे हैं। इसमें किसानों को पहली किस्त जारी भी कर दी गई है। हम साल भर में 75 हजार करोड़ रुपए सीधे किसानों के खातों में जमा कर रहे हैं।
सभी कामगार साथियों को हमारी सरकार ने बुढ़ापे का सहारा दिया है। श्रमिक साथी जिनकी उम्र 18 से 40 वर्ष की है और जिनकी कमाई 15000 से कम है वह पेंशन योजना से जुड़ सकते हैं। इसमें जितनी अनुदान श्रमिक साथी देंगे उतना ही योगदान सरकार देगी।
पहले दिन सुबह 8 बजे तो हर सुबह 5.28 बजे मिलेगी पहली ट्रेन
मेट्रो को हरी झंडी दिखाते पीएम मोदी
- फोटो : ANI
प्रधानमंत्री मोदी आज शहीद स्थल मेट्रो स्टेशन से रेड लाइन पर बने फेज-2 कॉरिडोर का उद्घाटन किया। इसके बाद पीएम मोदी ने गाजियाबाद के शहीद स्थल से कश्मीरी गेट तक मेट्रो से सफर भी किया।
शनिवार सुबह 8 बजे से शहरवासी मेट्रो के सफर का आनंद उठा सकेंगे। मेट्रो कॉरिडोर शुरू होने से दिल्ली-एनसीआर का घंटों का सफर मिनटों का रह जाएगा। महानगर के लोग आसानी से गुरुग्राम, फरीदाबाद और बल्लभगढ़ पहुंच सकेंगे।
रेड लाइन पर गाजियाबाद के शहीद स्थल मेट्रो स्टेशन से रिठाला तक का सफर केवल 57 मिनट में पूरा हो सकेगा। वहीं, आनंद विहार के साथ दिल्ली के हर कोने, नोएडा और ग्रेटर नोएडा तक आसानी से पहुंचा जा सकेगा। मेट्रो फेज-2 में मोहननगर स्टेशन शहरवासियों के लिए मुख्य जंक्शन बनेगा।
नोएडा, ग्रेटर नोएडा या फिर साउथ दिल्ली व अन्य स्थानों पर जाने वाले लोग मोहन नगर स्टेशन तक उतरकर वैशाली मेट्रो स्टेशन तक जाएंगे। ऑटो व कैब से लोग 10 मिनट में मोहन नगर से वैशाली स्टेशन तक पहुंच सकेंगे। कॉरिडोर शुरू होने का लाभ गाजियाबाद के पुराने शहर के लोगों के साथ राजनगर एक्सटेंशन और मेरठ व हापुड़ से आने वाले लोगों को भी मिलेगा।
रेड लाइन पर शहीद स्थल मेट्रो स्टेशन से पहले दिन 9 मार्च शनिवार को पहली ट्रेन सुबह 8 बजे चलेगी। टोकन की बिक्री तीन से पांच मिनट पहले से शुरू होगी। इसके बाद प्रतिदिन लोग मेट्रो में तड़के सुबह 5:28 बजे से मेट्रो में सफर कर सकेंगे। शहीद स्थल मेट्रो स्टेशन से ट्रेन रिठाना के लिए रवाना होगा। स्टेशन पर टोकन की बिक्री सुबह 5:23 मिनट से शुरू की जाएगी। वहीं, शहीद स्थल मेट्रो स्टेशन से रात को आखिरी ट्रेन 11:30 बजे मिलेगी।

पॉकेट को राहत देगा मेट्रो का किराया
हिंडन में सिविल टर्मिनल का उद्धाटन करते पीएम मोदी
- फोटो : ANI
रेड लाइन पर बने मेट्रो फेज-2 कॉरिडोर में शहीद स्थल मेट्रो स्टेशन से दिलशाद गार्डन तक न्यूनतम 10 रुपये और अधिकतम किराया 30 रुपये है। दूसरी ओर रेड लाइन पर 34.72 किमी लंबे शहीद स्थल मेट्रो स्टेशन से रिठाला तक के कॉरिडोर से अधिकतम किराया 60 रुपये हैं। स्टेशन स्तर तक किराया की बात करें तो शहीद स्थल से हिंडन रिवर बैंक तक 10 रुपये, फिर अर्थला से श्याम पार्क तक 20 रुपये और फिर राजेंद्रनगर से दिल्ली के मानसरोवर पार्क तक 30 रुपये और फिर शाहदरा से कश्मीरी गेट तक 40 रुपये, तीस हजारी से रिठाला तक 60 रुपये किराया है।
फेज-2 कॉरिडोर पर झेलनी होगी पार्किंग की समस्या
मेट्रो फेज-2 कॉरिडोर में पार्किंग की समस्या लोगों को रुलाएगी। कॉरिडोर पर डीएमआरसी ने केवल तीन स्टेशनों पर पार्किंग की सुविधा दी है। इनमें सबसे बड़ी करीब 70 से 75 वाहनों की पार्किंग हिंडन रिवर बैंक मेट्रो स्टेशन, शहीदनगर पर करीब 50 और शहीद स्थल मेट्रो स्टेशन पर 45 से 50 वाहनों की पार्किंग है। पांच स्टेशनों पर कोई पार्किंग की सुविधा न होना लोगों की परेशानी का सबब बनेगा।
मेट्रो फेज-2 कॉरिडोर एक नजर में
- मेट्रो फेज-2 कॉरिडोर का जुलाई 2014 में शुरू हुआ था कार्य
- दिलशाद गार्डन से शहीद स्थल मेट्रो कॉरिडोर में है कुल आठ स्टेशन
- संशोधित डीपीआर स्वीकृत होने के बाद कुल बजट 1781.21 करोड़
- मेट्रो रेड लाइन पर बने इस सेक्शन की 9.63 किमी है लंबाई
- कॉरिडोर के सभी आठ स्टेशन पर 265-265 केवी का लगा है सौर ऊर्जा प्लांट
- कॉरिडोर पर छह डिब्बों की 35 ट्रेनें होंगी सेवा में
- आठ में से छह स्टेशनों पर मिलेगी फुटओवर ब्रिज की सुविधा