फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   live-telecast will be from 211 booths in bulandshahr

211 बूथों पर होगा मतदान का ‘लाइव-टेलीकास्ट’, निर्वाचन आयोग के निर्देश पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे

Thu, 18 Apr 2019 12:39 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 18 Apr 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
live-telecast will be from 211 booths in bulandshahr
मतदान करते लोग - फोटो : अमर उजाला

निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जनपद के 211 मतदाता बूथों पर मतदान की लाइव टेलीकॉस्ट की जाएगी। जिसके लिए निर्वाचन अफसरों द्वारा मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए गए हैं। जिसे निर्वाचन अफसर 50 किमी दूर भी बूथ पर होने वाली एक-एक एक्टिविटी को आसानी से देख सकेंगे। उपजिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जनपद के 2092 बूथों पर गुरुवार को मतदान होगा। इस दौरान जनपद की सदर, शिकारपुर, डिबाई, अनूपशहर और स्याना विधानसभा में कुल बूथों के 10 फीसदी मतदान बूथ लाइव टेलीकॉस्टिंग के लिए चिन्हित किए गए हैं। 

विज्ञापन


सभी बूथों पर सीसीटीवी कैमरे के साथ इंटरनेट की व्यवस्था कर दी गई हैं। इस दौरान 211 मतदान बूथों से लाइव टेलीकास्ट/वेब कास्टिंग होगी। बताया कि इन केंद्रों पर गड़बड़ी होने की आशंका के चलते वीडियोग्राफी कराई जा रही है। मतदान के दौरान प्रत्येक गतिविधि पर भारत निर्वाचन आयोग की भी सीधी नजर रहेगी। अगर यहां पर किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी होती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बूथों पर मतदान कर्मियों की संख्या निर्धारित
बुलंदशहर लोकसभा का मतदान गुरुवार है। इसके लिए अफसरों ने प्रत्येक बूथ पर कर्मचारियों को तैनात कर दिया है। ग्रामीण क्षेत्र में 1200 से कम पर चार कर्मी व अधिक होने पर पांच कर्मी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपजिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया कि जनपद की पांच विधानसभाओं में 1053 मतदान केंद्रों पर 2092 बूथ बनाए गए हैं। इसके लिए 2092 पोलिंग पार्टिंयां बनाई गई हैं। बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में जिस बूथ पर 1200 से कम मतदाता शामिल हैं वहां पर चार मतदान कर्मी तैनात किए गए हैं और जिस बूथ पर 1200 से अधिक मतदाता हैं वहां पर पांच कर्मी तैनात किए गए हैं। बताया कि शहरी क्षेत्र में बूथ पर 1400 से कम मतदाता होने पर चार मतदान कर्मी तैनात किए गए हैं और जिस बूथ पर 1400 से अधिक मतदाता हैं वहां पर पांच कर्मी तैनात किए गए हैं। बताया कि मतदान को संपन्न कराने के लिए 9232 कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही 13 जोनल मजिस्ट्रेट, 123 सेक्टर मजिस्ट्रेट व 96 माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed