फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Live in the death of a young man living in relationship.

लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक की मौत

Mon, 23 Feb 2015 01:17 AM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
अमर उजाला, साहिबाबाद Updated Mon, 23 Feb 2015 01:17 AM IST
विज्ञापन
Live in the death of a young man living in relationship.
लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे प्रेमी का शव रविवार दोपहर को शालीमार गार्डन स्थित फ्लैट के बाथरूम में मिलने से सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


बिल्डिंग के चौकीदार की मदद से दरवाजा तोड़कर फ्लैट में दाखिल हुए प्रेमिका के भाई और प्रेमिका उसे अस्पताल लेकर पहुंचे।

जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्रेमिका और उसकी मां को हिरासत में लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

फर्रुखनगर में अपने भाई के साथ ज्वैलरी शॉप चलाने वाले सचिन वर्मा(29) पिछले करीब तीन माह से शालीमार गार्डन में किराए पर फ्लैट लेकर कनिका के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे।

कनिका तलाकशुदा बताई जा रही है और उसकी दो बेटियां भी हैं। शनिवार शाम को कनिका सचिन के साथ कुछ ही दूरी पर रहने वाली अपनी मां के घर गई थी।

सुबह करीब नौ बजे सचिन फ्लैट पर लौट आए। करीब 12 बजे जब कनिका ने सचिन को फोन किया तो फोन बंद आया। दो घंटे तक फोन बंद आने पर कनिका ने अपने भाई उमंग को फ्लैट पर भेजा तो फ्लैट अंदर से बंद था।
विज्ञापन


लगातार डोर बेल बजाने पर भी जब फ्लैट नहीं खुला तो बिल्डिंग के चौकीदार और अन्य लोगों के साथ उमंग ने फ्लैट का दरवाजा तोड़ा। अंदर बाथरूम में सचिन का निर्वस्त्रत्त् शव पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उमंग ने तुरंत कनिका को इसकी सूचना दी और सभी सचिन को लेकर शालीमार गार्डन के श्रेया अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एसएचओ साहिबाबाद उपेंद्र यादव ने बताया कि कनिका और उसकी मां को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी। अधिक शराब पीने से लीवर की बीमारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed