फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Live-in partner of history sheeter murdered in daylight

दिनदहाड़े हिस्ट्रीशीटर की लिव-इन पार्टनर को गोलियों से भूना

Sun, 14 Feb 2016 10:43 AM IST
Updated Sun, 14 Feb 2016 10:43 AM IST
विज्ञापन
Live-in partner of history sheeter murdered in daylight

हिस्ट्रीशीटर के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही पश्चिमी बंगाल के सिलीगुड़ी निवासी महिला की शुक्रवार शाम स्कार्पियो सवार चार बदमाशों ने गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। महिला को चार गोली लगीं।

विज्ञापन


घर पर महिला की 13 साल की बेटी और हिस्ट्रीशीटर मौजूद था। सोसाइटी में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। पुलिस ने पूछताछ के लिए हिस्ट्रीशीटर को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


थाना-39 पुलिस के मुताबिक, पवित्रा (35) सेक्टर-105 के बी-269 में रहती थी। उसके पति की करीब 10 साल पहले हादसे में मौत हो गई। महिला की 13 साल की बेटी है। महिला सात साल से गेझा गांव के प्रवीन अवाना के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही थी। प्रवीन की थाना फेस-2 में हिस्ट्रीशीट खुली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोलियों की आवाज सुनकर प्रवीन और बेटी बाहर आए

Live-in partner of history sheeter murdered in daylight

दोपहर करीब सवा 3 बजे चार बदमाश कार से महिला के घर पहुंचे। उस समय प्रवीन बाथरूम में था, जबकि उसकी बेटी कमरे में सो रही थी। इसी दौरान बदमाशों ने घर में घुसकर महिला पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।


चार गोली लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। गोलियों की आवाज सुनकर प्रवीन और बेटी बाहर आए। प्रवीन महिला को यथार्थ अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल प्रबंधक की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव  पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगा रही है।

12 मिनट में ही घटना को दिया अंजाम

Live-in partner of history sheeter murdered in daylight

सेक्टर में मौजूद गार्ड राजन ने बताया कि कार सवार बदमाश दोपहर सवा 3 बजे सोसाइटी में घुसे। वह करीब 12 मिनट बाद ही कार को दौड़ाते हुए सोसाइटी के गेट से निकल गए। कार रोकने के लिए हाथ दिया, लेकिन वह फरार हो गए।


पुलिस का कहना है कि हम इस तरह से भी मामले की जांच कर रहे हैं कि बदमाशों की रंजिश हिस्ट्रीशीटर प्रवीन से तो नहीं थी। हो सकता है बदमाश हिस्ट्रीशीटर को मारने आए हो, लेकिन प्रवीन से पहले महिला बदमाशों के सामने आ गई। बदमाशों ने उसे ही गोलियों से छलनी कर डाला।

पुलिस के मुताबिक दो अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस टीम बना कर छापेमारी की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed