फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Live in partner kills girlfriend in Noida after refusing to marry her

UP: लिव इन पार्टनर को प्रेमिका की मंगेतर से नजदीकियां नागवार गुजरीं... दी ऐसी मौत; इंस्टा पर हुई थी दोस्ती

Fri, 29 Nov 2024 10:15 AM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 29 Nov 2024 10:15 AM IST
सार

UP Crime News Today: युवती की शादी उनके घरवालों ने तय कर दी। युवती प्रेमी के साथ रहने के दौरान उस युवक से बातचीत करती थी, जिससे उसकी शादी तय हुई थी।

विज्ञापन
Live in partner kills girlfriend in Noida after refusing to marry her
प्रेमिका की जान ली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर के नोएडा में एक युवक ने सहमति संबंध में रह रही युवती की हत्या कर दी। युवक ने वारदात को तब अंजाम दिया जब युवती ने शादी करने से मना कर दिया। दोनों की दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी। गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह युवती से बहुत प्यार करता था। अलग-अलग धर्म के होने के बाद भी बहुत अच्छी दोस्ती थी।

विज्ञापन

आरोपी युवक हत्या कर प्रेमिका का शव छिजारसी स्थित किराये के कमरे में छोड़कर भाग गया। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मूल रूप से बिहार की रहने वाली दसवीं पास खुशबू (27) और कासगंज निवासी सूर्यकांत शाक्य (22) की एक साल पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच लगातार बातचीत होने लगी और दोनों अपने-अपने घर से दिल्ली आ गए। युवती बिहार से दिल्ली अपनी बुआ के पास रहने चली आई। युवक भी नोएडा आ गया। दोनों ने नोएडा की एक कंपनी में नौकरी शुरू कर दी। पिछले दो महीने से दोनों सेक्टर-63 स्थित छिजारसी में एक किराए का कमरा लिया और साथ में रहने लगे। 

विज्ञापन

इसी दौरान युवती की शादी उनके घरवालों ने तय कर दी। युवती प्रेमी के साथ रहने के दौरान उस युवक से बातचीत करती थी, जिससे उसकी शादी तय हुई थी। इससे सूर्यकांत नाराज रहता था और खुशबू को बातचीत करने से मना करता था। बुधवार को इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई। इसके बाद युवती अपने घर जाने के लिए जिद पर अड़ गई। तभी युवक ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। मकान मालिक की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

दुबई में रहने वाले युवक से शादी हुई थी तय 
गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह युवती से बहुत प्यार करता था। अलग-अलग धर्म के होने के बाद भी बहुत अच्छी दोस्ती थी। कुछ समय पहले जब युवती की शादी उसके मौसेरे भाई से तय हुई। तब से दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ। जिस युवक से युवती की शादी तय हुई है। वह दुबई में रहता है और वहीं नौकरी करता है। सूर्यकांत के सामने ही खुशबू दुबई फोन पर बात करती थी। इससे वह नाराज हो गया और हत्या कर दी।

दूसरे धर्म की थी युवती
पुलिस पूछताछ में युवक ने बताया कि उसे युवती के धर्म के बारे में जानकारी नहीं थी। कुछ दिन बाद पता चला कि वो दूसरे धर्म की है। गहरी दोस्ती होने की वजह से युवक शादी करना चाहता था। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि पुलिस की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed