फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Little brother play with sending been raped teenager

छोटे भाई को खेलने भेजकर किशोरी के साथ करता रहा रेप

Wed, 20 May 2015 08:58 PM IST
Updated Wed, 20 May 2015 08:58 PM IST
विज्ञापन
Little brother play with sending been raped teenager

फरीदाबाद के सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति बेटी की उम्र की किशोरी से दुष्कर्म करता रहा तो सेक्टर-55 थाना क्षेत्र में युवक ने छोटी बहन की उम्र वाली किशोरी से कई बार बलात्कार किया।

विज्ञापन


जान से मारे जाने के डर से पीड़िताएं चुपचाप जुल्म सहती रहीं। परिजनों तक बात पहुंची तो उन्होंने पुलिस में केस दर्ज कराया। सेक्टर 55 पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया, जबकि दूसरा आरोपी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।
विज्ञापन

 
सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र निवासी किशोरी (13) की मां एक फैक्ट्री में काम करती है। फैक्ट्री का सुपरवाइजर आनंद कुमार निवासी बसेलवा कॉलोनी एक बार महिला की गैरमौजूदगी में उसके घर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में अकेली थी तो डरा-धमकाकर बनाया शिकार

Little brother play with sending been raped teenager

घर में अकेला पाकर आनंद ने किशोरी को डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर मां को जान से मारने की धमकी देकर उसे डरा दिया।


किशोरी के मुताबिक इसके बाद आनंद कुमार घर आकर छोटे भाई को खेलने भेज देता और किशोरी के साथ दुष्कर्म करता। बताया कि अंतिम बार 23 अप्रैल 2015 दुष्कर्म किया।

स्कूल की छुट्टी होने पर किशोरी नानी के घर चली गई। वहां उसके पेट में जोर का दर्द हुआ, उसने नानी को आपबीती सुनाई।

कई बार बनाया शिकार

Little brother play with sending been raped teenager

एसएचओ सराय ख्वाजा ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। दूसरी घटना, सेक्टर-55 थाना क्षेत्र की है।


थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने गांव के ही नासिर के खिलाफ बेटी (15) के साथ दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित के मुताबिक नासिर कई बार उसकी बेटी को हवस का शिकार बना चुका है।

मना करने पर जान से मारने की धमकी देता है। एसएचओ सेक्टर-55 सैफुद्दीन ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed