फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Literary gathering held at Jamia

Delhi NCR News: जामिया में सजी साहित्यिक महफिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया के फारसी विभाग ने सोमवार को मशहूर फारसी कवि हाफिज शिराजी की स्मृति में समारोह आयोजित किया। ईरान के कल्चर हाउस के सहयोग से हुए कार्यक्रम में कुलपति प्रो. मजहर आसिफ ने फारसी गजलों के विकास क्रम को समझाया और साहित्यिक विरासत व मानवीय मूल्यों के महत्व पर जोर दिया।मुख्य अतिथि और ईरान के कल्चर हाउस के सांस्कृतिक सलाहकार डॉ. फरीदुद्दीन फरीद अस्र ने छात्रों को हाफिज की रचनाओं का गहराई से अध्ययन करने की सलाह दी। मानविकी एवं भाषा संकाय के डीन प्रो. इक्तिदार मोहम्मद खान ने इस्लामिक अध्ययन में ईरानी विद्वानों के योगदान को रेखांकित किया। वहीं, पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. अब्दुल हलीम ने हाफिज की गजलों में प्रेम और मानवता जैसे विषयों पर चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मो. अरशदुल कादरी ने किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed