फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   List of BJP candidates of delhi this week may be released

इसी सप्ताह जारी हो सकती है भाजपा के उम्मीदवारों की सूची, आप-कांग्रेस गठबंधन पर हाईकमान की नजर

Sun, 07 Apr 2019 09:48 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 07 Apr 2019 09:48 PM IST
विज्ञापन
List of BJP candidates of delhi this week may be released
भाजपा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI

दिल्ली में सातों लोकसभा सीट को लेकर जल्द ही भाजपा अपने पत्ते खोलने जा रही है। इसी हफ्ते में पार्टी हाईकमान की ओर से उम्मीदवारों की घोषणा की जा सकती है। अभी तक भाजपा अप्रैल माह के पहले सप्ताह में अपनी सूची जारी करने का फैसला ले चुकी थी, लेकिन पार्टी सूत्रों का कहना है कि आप और कांग्रेस के गठबंधन को लेकर अब हाईकमान जल्दबाजी नहीं करना चाहती। 

विज्ञापन


चूंकि दिल्ली में नामांकन भी 16 अप्रैल से शुरू होंगे। ऐसे में हाईकमान के पास भी सीमित समय है। बीते दिनों ट्विटर चौपाल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने 5 अप्रैल तक सूची आने की बात कही थी। यही नहीं, मौजूदा दिल्ली के सांसद भी नहीं जानते कि सूची में उनका नाम होगा या नहीं? इस स्थिति के कारण सांसद खुलकर प्रचार भी नहीं कर पा रहे हैं। 
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर पार्टी हाईकमान गंभीर है। गठबंधन के बाद सामने आने वाले उम्मीदवारों को परखने के बाद ही हाईकमान अपने उम्मीदवार मैदान में उतारना चाहती है। हालांकि कहा ये भी जा रहा है कि गठबंधन के बाद सीटें स्पष्ट होने और उम्मीदवार सामने आने के बाद भाजपा अपनी रणनीति में कुछ अहम बदलाव भी कर सकती है, जिसके बारे में फिलहाल हाईकमान को ही जानकारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed