{"_id":"5f2cf9558ebc3e3cac553728","slug":"liquor-shops-in-delhi-will-now-remain-open-from-10-am-to-10-pm-according-to-excise-department-order","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: अब सुबह 10 से रात 10 बजे तक खुलेंगी शराब की दुकानें, एक घंटे बढ़ा समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: अब सुबह 10 से रात 10 बजे तक खुलेंगी शराब की दुकानें, एक घंटे बढ़ा समय
Fri, 07 Aug 2020 12:37 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 07 Aug 2020 12:37 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : एएनआई
दिल्ली के आबकारी विभाग ने फैसला किया है कि अब राजधानी में शराब की दुकानें सुबह 10 बजे से रात बजे तक खुली रहेंगी। पहले इनका समय सुबह 10 बजे से रात 9.00 बजे तक था। इस तरह अब यह दुकानें एक घंटे ज्यादा खुली रहेंगी।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि विभाग का यह फैसला दिल्ली की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए लिया गया है। लॉकडाउन के कारण राज्य को राजस्व की जो हानि हुई है, इस फैसले से उसमें सुधार की उम्मीद है।
विज्ञापन
बता दें कि दिल्ली सरकार को प्राप्त होने वाले राजस्व में बड़ा हिस्सा आबकारी विभाग का है यानी शराब की बिक्री से आता है। मालूम हो कि जब लॉकडाउन के बाद पहली बार शराब की दुकानें खुली थींं तो एक हफ्ते से भी कम समय में इन दुकानों से करीब 200 करोड़ के राजस्व की प्राप्ति हुई थी।
विज्ञापन