{"_id":"5eaee4418ebc3e905610785e","slug":"liquor-and-paan-shops-will-open-in-delhi-from-tomorrow-these-rules-should-will-be-followed","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से दिल्ली में खुलेंगी शराब और पान की दुकानें, करना होगा इन नियमों का पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से दिल्ली में खुलेंगी शराब और पान की दुकानें, करना होगा इन नियमों का पालन
Mon, 04 May 2020 12:00 AM IST
Mohit Mudgal
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Mon, 04 May 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
शराब की दुकान (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
दिल्ली सरकार ने आज से शराब, पान, गुटका, तंबाकू आदि बेचने वाली दुकानों को संचालित करने की अनुमति दे दी है। बशर्ते वे स्टैंडअलोन दुकानें, पड़ोस (कॉलोनी) की दुकानें या आवासीय परिसरों में दुकानें हों। ये दुकानें ग्राहकों के बीच न्यूनतम 6 फुट की दूरी सुनिश्चित करें और एक समय में पांच से अधिक व्यक्ति दुकान में न हो।
विज्ञापन
Shops selling liquor,paan,gutka,tobacco etc are allowed to operate provided they're standalone shops,neighbourhood (colony)shops or shops in residential complexes.These shops shall ensure minimum 6 ft distance among customers¬ more than 5 persons at one time at shop:Delhi Govt pic.twitter.com/AwLalL5dFo
— ANI (@ANI) May 3, 2020विज्ञापन
शराब दुकानें खोलने की तैयारी पर दिल्ली भाजपा ने जताया ऐतराज
प्रदेश भाजपा ने दिल्ली में शराब की दुकानों को खोलने का कड़ा विरोध किया है। पार्टी का कहना है कि दिल्ली सरकार के इस फैसले से कोरोना महामारी और तेजी से फैलेगी। शराब की दुकानें खुलने से दिल्ली में अपराध में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विधानसभा नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने दिल्ली सरकार को पत्र लिखकर सलाह दी है कि शराब की दुकानें खोलने के बदले संकट के इस समय में राशन के सही वितरण और गरीबों को भोजन उपलब्ध कराने पर ध्यान देना चाहिए। एमसीडी की बकाया राशि का भी जल्द भुगतान करना चाहिए ताकि कोरोना योद्धाओं को बकाया वेतन मिल सके।
बिधूड़ी ने मुख्यमंत्री केजरीवाल से कहा है कि एमसीडी के दो सफाई कर्मचारियों की मौत कोरोना से हो गई है, लेकिन अभी तक उनके परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये की रकम नहीं दी गई है। यह रकम तुरंत जारी की जानी चाहिए। इसके अलावा बहुत सारे स्कूल में 16 अप्रैल से ही ई-कूपन आधारित राशन नहीं पहुंच रहा है। इसकी आपूर्ति दुरुस्त करने की जरूरत है।