फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Like Osama bin Laden Masood Azhar will also be killed says yogi adityanath in delhi

पूर्वी दिल्ली में योगी ने की जनसभा, बोले- लादेन की तरह ही मसूद अजहर भी मारा जाएगा

Tue, 07 May 2019 07:28 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 07 May 2019 07:28 PM IST
विज्ञापन
Like Osama bin Laden Masood Azhar will also be killed says yogi adityanath in delhi
पूर्वी दिल्ली में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे योगी आदित्यनाथ - फोटो : Amar Ujala

कुछ ही दिन पहले यूएन ने भारत के मोस्ट वांटेड मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित किया है। इसका मतलब ये है कि वे किसी भी देश में नहीं जा सकता, उसे कोई चंदा नहीं दे सकता। ओसामा बिन लादने की तरह मसूद की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। वो दिन भी जल्द आएगा, जब ओसामा बिन लादने की तरह मसूद अजहर भी कुत्ते की मौत मारा जाएगा। 130 करोड़ जनता की इस ताकत का एहसास पीएम मोदी करा रहे हैं। ये कहना है यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का। 

विज्ञापन


मंगलवार को पूर्वी दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी गौतम गंभीर के समर्थन के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा की। योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सुशासन, विकास और सुरक्षा के नाम पर भाजपा को वोट मिलना चाहिए। जनसभा से पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, नमस्कार दिल्ली, आज मैं दिलवालों के बीच दिल की बात करने आऊंगा। आम आदमी के नाम पर एक व्यक्ति चुनाव लड़ा। बड़े वादे किए, कांग्रेस के भ्रष्टाचार से लडने की कसमें खायीं, काम कुछ नहीं,धरना बेहद खूब। शिक्षा- स्वास्थ्य बेहाल, नाटक कमाल! चुनाव आपका है, नौटंकी उन्मुख या विकासोन्मुख सरकार?
विज्ञापन


मंगलवार को सीएम योगी आदित्यनाथ की जनसभा को लेकर भी भाजपा ने बार बार कार्यक्रम में फेरबदल की। पूर्वी दिल्ली के मंडावली स्थित तालाब पार्क में पहले मंगलवार सुबह 10.15 बजे और फिर दोपहर 12.45 बजे जनसभा का समय तय किया गया, लेकिन यूपी में कई जनसभाएं होने के कारण सीएम योगी यहां करीब 3 बजकर 5 मिनट पर पहुंचे। हालांकि इसके कारण लोगों को करीब 5 से 6 घंटे तक पंडाल में सीएम योगी का इंतजार भी करना पड़ा। शाम सवा 5 बजे सीएम योगी पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी इलाके में जनसभा करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रत्याशी प्रवेश सिंह वर्मा का समर्थन मांगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अजूबा से कम नहीं

Like Osama bin Laden Masood Azhar will also be killed says yogi adityanath in delhi
योगी आदित्यनाथ और गौतम गंभीर - फोटो : Amar Ujala
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने विकासपुरी में हुई जनसभा में एक विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली के सीएम मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल किसी अजूबा से कम नहीं है। हर बात पर धरना देने के लिए बैठ जाते हैं। एक मुख्यमंत्री को ये शोभा नहीं देता। मुख्यमंत्री का काम जनता की परेशानी दूर करना है न कि बार बार धरना देना। और जो व्यक्ति सुधरता नहीं है, उसे लतखोर कहा जाता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जब भी कोई नई योजना बनती है, कोई नया प्रोजेक्ट आता है तो केजरीवाल जी धरने पर बैठ जाते हैं। उन्हें विकास से कोई मतलब नहीं। पहले जो बीमारियां उत्तर प्रदेश में थीं, वो भाजपा के आने के बाद दूर हुई। मगर अब लगता है कि आप पार्टी उन्हें दिल्ली ले आई है। 
बॉक्स : यूपी में अपराधियों के लिए बस एक ही नियम

उन्होंने कहा कि दुनिया में अब भारत का सम्मान होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से देश आगे बढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश में भी योगी आदित्यनाथ ने अपराधियों और आतंकवादियों के लिए एक नियम बना रखा है या तो जेल में रहो, नहीं तो राम राम सत्य। इसी की वजह से कुंभ का आयोजन सफल हुआ। लोगों ने कुंभ के आयोजन पर सवाल उठाए लेकिन कुंभ को वैश्विक स्तर पर सराहना मिली। उन्होंने ये भी कहा कि दिल्ली में पहले आतंकवादी घटनाएं होती थीं, लेकिन पिछले पांच साल में मोदी सरकार ने एक भी घटना नहीं होने दी। इसीलिए पूरे भारत में मोदी गूंज सुनाई दे रही है। 

दिल्ली की सरकार धरने में ज्यादा विश्वास
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कुछ वर्ष पहले आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़ी हुई थी, लेकिन दिल्ली में सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शासन व्यवस्था के लिए नहीं, बल्कि धरने और प्रदर्शन के लिए मुख्यमंत्री बने हैं। दिल्ली से मेरठ के बीच हाईवे से लेकर मेट्रो तक का विकास मोदी सरकार में हुआ है। सीएम योगी ने पश्चिम बंगाल की ममता सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उनकी रैली के लिए ममता सरकार ने पंडाल की मंजूरी नहीं दी, लोगों को 10-10 किलोमीटर दूर अपने वाहन पार्किंग में लगाने पड़े। बावजूद इसके लोगों का उत्साह पीएम मोदी के प्रति सराहनीय था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed