फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Light rain likely in Delhi and NCR from June 15 to 20

मिलने वाली है गर्मी से राहत : दिल्ली में आज से पांच दिन बरसेंगे बदरा, चलेगी तेज हवा; सुहाना रहेगा पूरा सप्ताह

Sun, 15 Jun 2025 01:47 AM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sun, 15 Jun 2025 01:47 AM IST
सार

दिल्ली-एनसीआर में रविवार से 20 जून तक हल्की बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक की संभावना है। 

विज्ञापन
Light rain likely in Delhi and NCR from June 15 to 20
भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी के लोगों को भीषण गर्मी से जल्द राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने रविवार को दिल्ली के कई इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलने और बौछारें पड़ने की चेतावनी दी है। आंधी के दौरान हवा की स्पीड 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक देखी जा सकती है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 40 और 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। ऐसे में दो दिन आंधी और बारिश वाला मौसम रह सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में इन दो तारीखों पर ही नहीं पूरे हफ्ते हल्की बारिश या बूंदाबंदी वाला मौसम रह सकता है।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने दिल्ली के साथ ही एनसीआर में 16 से 20 जून तक तेज हवाओं और गरज चमक के साथ ही हल्की से लेकर मध्यम बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने 14 और 15 जून को दिल्ली में अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार 16, 18, 19 और 20 जून को दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 से 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं, 17 से लेकर 20 जून के दौरान दिल्ली में न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान हैं। शनिवार से एक नया पश्चिमी विक्षोभ बना है।
विज्ञापन


अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया
शनिवार को कई इलाकों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। दिन के समय खासी चुभन भरी गर्मी महसूस की गई। दिनभर आसमान साफ रहने व तेज धूप निकलने के कारण लोगों का हाल बेहाल रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 1.6 अधिक के साथ 29.6 डिग्री दर्ज हुआ। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का न्यूनतम स्तर 43 फीसदी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आया नगर सबसे अधिक तापमान रहा
आया नगर में सबसे अधिक तापमान रहा। यहां अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पालम में 42.0, रिज में 41.9 और लोधी रोड में 41.0 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। रिज में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्र के मुताबिक सबसे कम रहा। यहां न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लोधी रोड में 28.0, पालम में 29.3 और आया नगर में 29.2 डिग्री दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed