फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Light clouds in the sky in Delhi on Saturday yellow alert for rain issued by imd

दिल्ली में आज बरसेंगे बदरा : मौसम विभाग का यलो अलर्ट, बारिश से पहले चलेगी धूल भरी आंधी; जानें कितना रहेगा पारा

Sat, 08 Jun 2024 12:41 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 08 Jun 2024 12:41 AM IST
सार

शनिवार को आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। धूल भरी आंधी के साथ तेज सतही हवा 25 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चल सकती है।

विज्ञापन
Light clouds in the sky in Delhi on Saturday yellow alert for rain issued by imd
दिल्ली में बारिश का यलो अलर्ट - फोटो : एएनआई

विस्तार

राजधानी में लोग चिलचिलाती गर्मी से बेहाल हैं। शनिवार को आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। धूल भरी आंधी के साथ तेज सतही हवा 25 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चल सकती है। ऐसे में हल्की बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इससे लोगों को गर्मी से फौरी राहत मिलने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस होने की आशंका है। जबकि न्यूनतम तापमान भी 29 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है।

विज्ञापन
Trending Videos

शुक्रवार को सुबह से ही कड़ी गर्मी हुई। इससे लोग परेशान रहे। दोपहर में सूरज के तेवर और कड़े हो गए। इससे उमस भरी गर्मी महसूस की गई। शाम के समय कुछ इलाकों धूल भरी आंधी के साथ तेज हवा चली। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक के साथ 43 दर्ज किया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम आर्द्रता का स्तर 57 फीसदी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

नजफगढ़ में 45 के पार पहुंचा पारा
मौसम विभाग के मुताबिक नजफगढ़ इलाका सर्वाधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, नरेला में 44.9, पीतमपुरा में 44.3, पूसा में 44, जाफरपुर व रिज में 43.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया।

विज्ञापन

खराब श्रेणी में आबोहवा
राजधानी में हवा की गति कम होने से आबोहवा खराब श्रेणी में पहुंच गई है। शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 228 रहा, जोकि खराब श्रेणी में है। सर्वाधिक इलाकों में एक्यूआई 200 के पार दर्ज किया। दिल्ली की हवा समग्र रूप से खराब श्रेणी में बनी रही। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को हवा मध्यम श्रेणी में पहुंचने का अनुमान है। सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में ग्रेटर नोएडा का सबसे अधिक वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज किया। यहां एक्यूआई 273 रहा, यह खराब श्रेणी है। गुरुग्राम में 271, नोएडा में 232, फरीदाबाद में 216 व गाजियाबाद में 177 एक्यूआई दर्ज किया।

शुक्रवार को दिल्ली का तापमान
अधिकतम तापमान---43 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान-----28 डिग्री सेल्सियस

शनिवार को दिल्ली के मौसम का अनुमान
तेज हवा के साथ धूल भरी आंधी चलने और हल्की बारिश होने का अनुमान
अधिकतम तापमान---42 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान-----29 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed