{"_id":"5d8befba8ebc3e01463f3cc2","slug":"liftman-molested-9th-student-in-gurugram-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम में नवीं कक्षा की छात्रा से लिफ्टमैन ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम में नवीं कक्षा की छात्रा से लिफ्टमैन ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
Thu, 26 Sep 2019 04:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 26 Sep 2019 04:22 AM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएलएफ फेज-2 की पॉश सोसाइटी में मंगलवार को गिफ्ट देने के बहाने 9वीं कक्षा की छात्रा को छत पर ले जाकर लिफ्टमैन ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने पीड़िता को गर्भ निरोधक गोली भी खिला दी। छात्रा को रोता देख पड़ोसी ने जब कारण पूछा तो उसने आपबीती बताई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, डीएलएफ फेज-2 की पॉश सोसाइटी में केमिकल इंजीनियर अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनकी नाबालिग इकलौती बेटी नामी निजी स्कूल में 9वीं की छात्रा है। छात्रा की जान पहचान तीन महीने पहले सोसाइटी के लिफ्टमैन अरुण शर्मा (21) से हुई थी।
विज्ञापन
वह सोनीपत के गांव गंगेसर का रहने वाला है। मंगलवार को इंजीनियर अपनी ड्यूटी पर गए हुए थे। छात्रा की मां किसी कार्य से दिल्ली गई थी। इस दौरान छात्रा घर पर अकेली थी।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि कि छात्रा को घर पर अकेला पाकर लिफ्टमैन उसे गिफ्ट देने के बहाने सोसाइटी के एक टावर की छत पर ले गया जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। छात्रा रोते हुए जब अपने फ्लैट पर आई तो पड़ोसी ने उसे देखकर उसकी हालत का कारण पूछा, जिस पर उसने आपबीती बताई।
पड़ोसी ने छात्रा की मां को फोन कर इसकी जानकारी दी और उसे पास के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छात्रा की मां के बयान लेकर मामला दर्ज कर लिया है।
मामले में कार्रवाई करते हुए एमजी रोड चौकी प्रभारी महिला उप निरीक्षक मुकेश ने आरोपी को पटेल नगर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया है।