{"_id":"171359c4013f63d1e1a63cf2e4a64175","slug":"life-imprisonment-for-rapist-brothers","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता से रेप में सगे दो भाइयों को उम्रकैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता से रेप में सगे दो भाइयों को उम्रकैद
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 14 Jan 2014 02:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में घुसकर एक विवाहिता से रेप करने के आरोप में एडीजे-9 की कोर्ट ने दो सगे भाइयों को सश्रम उम्रकैद की सजा सुनाई है। दोनों पर 66-66 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन
सरकारी वकील नेपाल सिंह शिशौदिया के अनुसार वारदात दो अक्तूबर 2010 की है। महिला दोपहर को घर में अकेली थी। तभी दो सगे भाई जावेद और बबुआ उर्फ राशिद घर में घुस आए। इन लोगों ने मेनगेट अंदर से बंद कर लिया।
विज्ञापन
जावेद ने दुष्कर्म किया। बबुआ गेट के पास खड़ा रहा। विरोध करने पर आरोपियों ने विवाहिता के हाथ में चाकू भी मार दिया। शाम को पति के घर पहुंचने पर विवाहिता ने पूरी घटना की जानकारी उसे दी थी। पुलिस ने चार दिन बाद मामले की रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन