फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lieutenant Governor spoke on situation and reasons of waterlogging in Delhi

Delhi Politics: दिल्ली में जलभराव की स्थिति और कारणों पर बोले उप राज्यपाल; कहा- यह सब लापरवाही का परिणाम है

Fri, 16 Aug 2024 04:24 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 16 Aug 2024 04:24 PM IST
सार

एलजी ने बारापुला, कुशक और सुनहरी नाले की तस्वीर साझा की है। उन्होंने कहा कि ये नाले अकेले ही पूरी दिल्ली के 24% इलाके से पानी निकालते हैं, पर यह नाले अपनी क्षमता का 10% भी काम नहीं कर पा रहे।

विज्ञापन
Lieutenant Governor spoke on situation and reasons of waterlogging in Delhi
एलजी वीके सक्सेना - फोटो : X @LtGovDelhi

विस्तार

दिल्ली के उप राज्यपाल (एलजी) विनय कुमार सक्सेना द्वारा दिल्ली की समस्याओं को उजागर करना कोई नई बात नहीं है। शुक्रवार को एक बार फिर से ऐसा ही नजारा देखने को मिला। उप राज्यपाल ने अपने एक्स अकाउंट पर गंदगी और जाम पड़े खस्ताहाल नालों की फोटो साझा करते हुए दिल्ली सरकार पर निशाना साधा है।

विज्ञापन

एलजी वीके सक्सेना ने अपने एक्स एकाउंट पर फोटो साझा करते हुए लिखा कि, 'हर वर्ष दिल्ली में होने वाले जलजमाव और उससे उत्पन्न नारकीय स्थिति के लिए गाद और कचरे से जाम पड़े, शहर के बड़े नाले मुख्यतः जिम्मेदार हैं। दिल्ली के नालों की यह स्थिति, स्पष्ट रूप से वर्षों की उपेक्षा और लापरवाही का परिणाम है'।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आगे लिखा, बारापुला, कुशक और सुनहरी नाले अकेले ही पूरी दिल्ली के 24% इलाके से पानी निकालते हैं, पर यह नाले अपनी क्षमता का 10% भी काम नहीं कर पा रहे। वजह साफ है। 04 अगस्त को मेरे दौरे के बाद इनकी सफ़ाई का काम शुरू हुआ और पिछले 10 दिनों में इन नालों से 1200 मीट्रिक टन से ज्यादा गाद निकाली गयी है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी संबंधित एजेंसियों के सम्मिलित प्रयास के बावजूद इन तीन प्रमुख नालों की सफाई में बहुत काम शेष है। मैं दिल्लीवासियों को आश्वस्त करता हूं कि बहुत जल्द यह कार्य पूरा करके जलजमाव से राहत के दीर्घकालिक उपाय किए जाएंगे। इन नालों की वर्तमान स्थिति की तस्वीरें संलग्न हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed