{"_id":"5b4500044f1c1b78468b5c29","slug":"lieutenant-governor-anil-baijal-transferred-three-officers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उपराज्यपाल ने तीन अधिकारियों का किया तबादला, भड़के सिसोदिया बोले- मनमाने तरीके से कर रहे काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपराज्यपाल ने तीन अधिकारियों का किया तबादला, भड़के सिसोदिया बोले- मनमाने तरीके से कर रहे काम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 11 Jul 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार और राजभवन में रार थमने का नाम नहीं ले रही है। सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद पहली बार उपराज्यपाल ने अधिकारियों का तबादला किया है।
विज्ञापन
सर्विस संबंधी मामले में क्षेत्राधिकार पर दिल्ली सरकार व उपराज्यपाल में पहले से ही जंग चल रही है। उपमुख्यमंत्री ने तबादले पर सख्त एतराज जताया है। साथ ही सिसोदिया ने उपराज्यपाल पर जोर-जबरदस्ती व मनमाने तरीके से काम करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
इससे पहले उपराज्यपाल ने शिक्षा विभाग के डायरेक्टर सौम्य गुप्ता की जगह संजय गोयल की नियुक्ति का आदेश जारी किया। वहीं, एसडीएमसी के डिप्टी कमिश्नर चंचल यादव का तबादला बतौर उपराज्यपाल के विशेष सचिव के तौर पर हुआ है।
विज्ञापन
जबकि एन वसंत कुमार को ट्रेड व टैक्स विभाग का विशेष कमिश्नर बनाया गया है। मनीष सिसोदिया ने उपराज्यपाल की तरफ से किए गए फेरबदल को गलत बताया है।
केजरीवाल सिसोदिया
- फोटो : अमर उजाला
बकौल, सिसोदिया, उपराज्यपाल ने सेवा विभाग पर कब्जा कर रखा है। दिल्ली सरकार शिक्षा पर बेहतर काम कर रही है। बजट का करीब 26 फीसदी शिक्षा पर खर्च किया जा रहा है।
लेकिन उपराज्यपाल ने इस विभाग में अहम बदलाव पर सरकार की राय तक नहीं ली। उन्होंने मनमाने तरीके से अधिकारी नियुक्ति कर दिए। इससे शिक्षा क्षेत्र में हो रहे कामों पर असर पड़ सकता है।
लेकिन उपराज्यपाल ने इस विभाग में अहम बदलाव पर सरकार की राय तक नहीं ली। उन्होंने मनमाने तरीके से अधिकारी नियुक्ति कर दिए। इससे शिक्षा क्षेत्र में हो रहे कामों पर असर पड़ सकता है।