फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lieutenant Governor and Chief Minister will share the stage today

Delhi: उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री आज साझा करेंगे मंच, MCD के बनाए आजादी का अमृत महोत्सव पार्क का करेंगे उद्घाटन

Tue, 08 Aug 2023 03:05 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 08 Aug 2023 03:05 AM IST
सार

इस दौरान संभवत वह दिल्ली सरकार के अधिकारियों को लेकर अप्रत्यक्ष तौर पर एक-दूसरे पर निशाना साधने से नहीं चूकेंगे, क्योंकि इससे पहले भी वह कई मौकों पर मंच साझा करने के दौरान एक-दूसरे पर कटाक्ष कर चुके हैं।

विज्ञापन
Lieutenant Governor and Chief Minister will share the stage today
एलजी वीके सक्सेना और सीएम अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली सरकार के अधिकारों को लेकर मचे बवाल के बीच उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मंगलवार यानी आज एक मंच पर होंगे। देश को आजाद कराने वाले क्रांतिकारियों की गाथाओं व तमाम राज्यों की संस्कृति से ओतप्रोत आईटीओ स्थित शहीदी पार्क में आजादी का अमृत महोत्सव पार्क के उद्घाटन समारोह में एमसीडी का मंच साझा करेंगे। इस दौरान संभवत वह दिल्ली सरकार के अधिकारियों को लेकर अप्रत्यक्ष तौर पर एक-दूसरे पर निशाना साधने से नहीं चूकेंगे, क्योंकि इससे पहले भी वह कई मौकों पर मंच साझा करने के दौरान एक-दूसरे पर कटाक्ष कर चुके हैं।

विज्ञापन

एमसीडी ने शहीदी पार्क में आजादी का अमृत महोत्सव पार्क विकसित किया है। उसने इस पार्क को देश का पहला खुला संग्रहालय भी करार दिया है। इस पार्क का मंगलवार को उद्घाटन होगा और उपराज्यपाल वीके सक्सेना, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, महापौर शैली ओबरॉय भी उपस्थित होंगे। खास बात यह है कि आप के शासन वाली एमसीडी ने दिल्ली सरकार के साथ खींचतान चलने के बावजूद उपराज्यपाल को अपने कार्यक्रम में बुलाया है। बताया जा रहा है कि इस पार्क को विकसित कराने में उपराज्यपाल ने व्यक्तिगत तौर पर काफी रुचि ली है। इस कारण उनको उद्घाटन कार्यक्रम में बुलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एमसीडी ने करीब साढ़े चार एकड़ में विकसित किए इस पार्क को बनाने पर 16.50 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। पार्क में प्रतिकृतियों, मूर्तियों को करीब दो सौ टन कबाड़ से तैयार किया है। पार्क के बाहर दीवार पर जी-20 शिखर सम्मेलन के लोगों के साथ सभी राज्यों के विख्यात नृत्य की कलाकृतियां लगाई हैं। इसके अलावा पार्क से बाहर निकलने व प्रवेश द्वार के बीच क्रांतिकारियों की विशाल कलाकृति लगाई हैं। यह भी कबाड़ से बनाई गई हैं। 


 
विज्ञापन

पार्क के भीतर देश के स्वर्णिम काल, महान मराठा सामाज्य, अदम्य सिख साम्राज्य, विदेशी आक्रांताओं के विरुद्ध युद्ध, 1857 स्वाधीनता संग्राम, जन आंदोलन, सांस्कृतिक एवं सामाजिक जागरूकता, स्वाधीनता संघर्ष, स्वदेशी आंदोलन एवं सत्याग्रह, भारत की स्वाधीनता, संविधान आधारित एवं रियासतों का विलय आदि कलाकृतियां लगाई हैं। पार्क में फव्वारे भी लगाए गए हैं। यहां पर शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सहदेव की प्रतिमा पहले से ही लगी हुई है।


 

एमसीडी के अनुसार, वह इस तरह के तीन अन्य पार्क भी विकसित करेगी। इन पार्कों में कचरे व कबाड़ से कलाकृतियां व मूर्तियां तैयार करके लगाई जाएंगी। एक पार्क भारतीय सिनेमा के इतिहास और इसकी पूरी यात्रा की झलक से रूबरू कराएगा। कबाड़ से तैयार करके कलाकृतियों और मूर्तियों के माध्यम से हिंदी सिनेमा में तकनीक के तौर पर आए बदलावों को दिखाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed