{"_id":"5f68a0678ebc3e15de36e476","slug":"lieutenant-deepanshu-tomar-came-back-his-village-people-welcome-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेफ्टिनेंट बनकर रोशन किया नाम, गांव पहुंचने पर लोगों ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेफ्टिनेंट बनकर रोशन किया नाम, गांव पहुंचने पर लोगों ने किया स्वागत
Mon, 21 Sep 2020 06:15 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, पिलखुवा
अमर उजाला नेटवर्क, पिलखुवा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 21 Sep 2020 06:15 PM IST
सार
- शनिवार को ज्वाइनिंग लेटर मिलने के बाद सबसे मिलने गांव पहुंचे थे दीपांशु
- परिजनों और ग्रामीणों में खुशी की लहर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विस्तार
पिलखुवा विकास खंड धौलाना क्षेत्र के गांव अनवरपुर निवासी तेजेन्द्र सिंह के बेटे दिपांशु तोमर ने लेफ्टिनेंट बनकर गांव का नाम रोशन किया है। शनिवार को ज्वाइनिंग लेटर मिलने के बाद दीपांशु परिजनों से मिलने गांव पहुंचे थे। इस दौरान रविवार को ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
तेजेंद्र सिंह तोमर के दो बेटे और एक बेटी है। तेजेंद्र दिल्ली पुलिस में दरोगा के पद पर तैनात हैं। वह अपनी पत्नी बबीता और बच्चों के साथ दिल्ली में रहते हैं। उनके बेटे दिपांशु ने सीडीएस 2019 की परीक्षा में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
बताया कि इससे पहले उनका सलेक्श्न बीएसएफ में सब इंस्पेक्टर के पद पर हो गया था, लेकिन उन्होंने ज्वाइन नहीं किया था। वह भारतीय सेना में अधिकारी बनना चाहते थे। ग्रामीणों ने बताया कि दिपांशु शुरू से ही पढ़ने में बहुत अच्छे थे। गांव स्थित उसके पैतृक घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन