जलमग्न हुआ बवाना: मुनक नहर मामले पर एलजी का एक्शन, मुख्य सचिव को दिए जांच के आदेश; मंत्री आतिशी ने किया दौरा
दिल्ली की मंत्री अतिशी ने गुरुवार को उत्तरी दिल्ली की मुनक नहर का बांध टूटने से बवाना की जेजे कॉलोनी जलमग्न होने के बाद यहां का दौरा किया और हालात का जायजा भी लिया। वहीं एलजी वीके सक्सेना ने इस मामले पर एक्शन ले लिया है।
विस्तार
उत्तर दिल्ली के बवाना में मुनक नहर का एक हिस्सा बीती रात अचानक टूट गया। जिसके बाद रिहायशी इलाकों में पानी भर गया। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना एक्शन लिया है। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली की मंत्री आतिशी हालात का जायजा लेने के लिए बवाना इलाके की जेजे कॉलोनी पहुंचीं। बैराज टूटने से रिहायशी इलाकों में पानी घुसने के बाद यह इलाका पूरी तरह से जलमग्न हो गया है।
उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मुनक नहर की सीएलसी शाखा में बड़े पैमाने पर दरार को गंभीरता से लिया है। उन्होंने मुख्य सचिव को आदेश दिया है कि वे इस मामले को दिल्ली के जल मंत्री और दिल्ली के बाढ़ नियंत्रण विभाग के मंत्री के समक्ष उठाएं। साथ ही हरियाणा के अधिकारियों के समक्ष उठाया जाए।
Delhi Lt Governor VK Saxena has taken serious note of the massive breach in the CLC branch of Munak Canal and has advised the Chief Secretary to take the matter with Delhi Minister (Water) and Delhi Minister (Flood Control Department) so as to ensure that the matter is taken up… pic.twitter.com/K5rUjY7TzU
विज्ञापन विज्ञापन
— ANI (@ANI) July 11, 2024
उन्होंने कहा कि इस चैनल को जल्द से जल्द बहाल किया जाए। मरम्मत और रखरखाव का काम जल्द पूरा हो। नहर के बिना लाइन वाले हिस्से को भी प्राथमिकता के आधार पर लाइनिंग के लिए लिया जाना चाहिए, ताकि दरारों और पानी की हानि से बचा जा सके।
#WATCH दिल्ली की मंत्री आतिशी हालात का जायजा लेने के लिए बवाना इलाके की जेजे कॉलोनी पहुंचीं।
उत्तरी दिल्ली की मुनक नहर का बैराज टूटने और आस-पास के रिहायशी इलाकों में पानी घुसने के बाद यह इलाका जलमग्न हो गया है। pic.twitter.com/OikvAODzQN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 11, 2024
जानकारी के लिए बता दें कि मुनक नहर दिल्ली को पेयजल का मुख्य स्त्रोत है। ये नहर बवाना में रात 2:30 बजे पानी का अधिक दबाव होने की वजह से टूट गई। पानी बवाना जेजे कॉलोनी इलाके में भर गया। नहर को सही करने का कार्य रात को ही चालू हो गया था।
लेकिन वहीं नहर टूटने के कारण दिल्ली के कई इलाकों में पेयजल का संकट हो सकता है। नांगलोई और द्वारका जल शोधक संयंत्र ठप हो गए हैं। हैदरपुर जल शोधन संयंत्र पर भी प्रभाव पड़ा है। हालांकि, इस संयंत्र में पश्चिमी यमुना नहर से पानी भेजा जा रहा है। बिजली कंपनी ने बवाना जेजे कॉलोनी की बिजली काट दी है।