फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   LG VK Saxena ordered Chief Secretary to give a detailed report within 15 days

Delhi : मानसून में दिल्ली का बुनियादी ढांचा फेल होने पर एलजी सख्त, मुख्य सचिव को मासिक रिपोर्ट सौंपने का आदेश

Tue, 20 Aug 2024 02:32 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 20 Aug 2024 02:32 AM IST
सार

एलजी ने मुख्य सचिव को मासिक रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है। इस साल बारिश के दौरान हुए जलभराव से कई लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
LG VK Saxena ordered Chief Secretary to give a detailed report within 15 days
वीके सक्सेना (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

विस्तार

मानसून में दिल्ली का बुनियादी ढांचा फेल होने पर उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने सख्त रुख अपनाया है। एलजी ने मुख्य सचिव को मासिक रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है। इस साल बारिश के दौरान हुए जलभराव से कई लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


एलजी के प्रधान सचिव आशीष कुंद्रा ने मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि वरिष्ठ अधिकारियों को उनके क्षेत्राधिकारों में आनी वाली सेवाओं का निरीक्षण करने के लिए संस्थागत तंत्र स्थापित करना चाहिए। इससे अधिकारियों को नागरिकों के समक्ष आ रही समस्याओं का प्रत्यक्ष अनुभव होगा। अधिकारी इन्हें देखकर समस्याओं के सुधार के लिए नीति या नियामक उपाय बना सकेंगे। 
विज्ञापन


मुख्य सचिव सभी विभागों को निरीक्षण रिपोर्ट का एक समान प्रारूप प्रसारित करेंगे। उसी के आधार पर प्रत्येक अधिकारी निरीक्षणों की संख्या के बारे में मासिक रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। प्रधान सचिव ने लिखा कि दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली के नालों की सफाई पर गंभीर टिप्पणी की। इसमें कहा गया कि दिल्ली के नालों की सालों से सफाई नहीं हुई। सीवर लाइन जाम हैं। इससे नियोजित कॉलोनियों में भी बाढ़ आ रही है। यह वरिष्ठ अधिकारियों की अनदेखी की ओर इशारा करता है। कुंद्रा ने कहा कि सभी विभागाध्यक्षों (एचओडी), सचिवों, प्रमुख सचिवों या अतिरिक्त मुख्य सचिवों को क्षेत्र का निरीक्षण की एक अनुसूची तैयार करेंगे। इनके लिए एक सप्ताह से 15 दिन का समय तय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में करती है कई एजेंसियां काम
पत्र में कहा गया कि दिल्ली में नालों की सफाई के लिए एमसीडी, एनडीएमसी, पीडब्ल्यूडी सहित कई एजेंसियां काम करती हैं। इनमें तालमेल का अभाव रहता है। दिल्ली से 22 बड़े नाले यमुना में गिरते हैं। इनमें से कुछ ऐसे भी नाले हैं जिनका रखरखाव एक ही नाले का कई एजेंसियां करती हैं। समय पर इनकी सफाई न होने के कारण जलभराव की समस्याएं हुई। साथ ही पानी वापस आया। अलग-अलग एजेंसियों के तरफ से सफाई होने के कारण किसी एक की जिम्मेदारी तय करना मुश्किल होता है।


ली जाएगी आरडब्ल्यूए की मदद
पत्र में जिला अधिकारियों को आरडब्ल्यूए की मदद लेने को कहा गया है। इसमें कहा गया कि जिला अधिकारी माह में एक बार आरडब्ल्यूए के साथ बैठक कर उनकी समस्या व सुझाव को लें। इनसे मिले सुझाव को जिला अधिकारी डिविजनल कमिश्नर को भेजेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed