{"_id":"655b7e1ad09e6179c8005d26","slug":"lg-vk-saxena-approved-recruitment-10-thousand-home-guards-in-delhi-2023-11-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में होम गार्ड की बंपर भर्ती: एलजी वीके सक्सेना ने दी मंजूरी, इन्हें मिलेगी प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में होम गार्ड की बंपर भर्ती: एलजी वीके सक्सेना ने दी मंजूरी, इन्हें मिलेगी प्राथमिकता
Mon, 20 Nov 2023 09:11 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 20 Nov 2023 09:11 PM IST
सार
दिल्ली में होम गार्ड भर्ती को एलजी वीके सक्सेना ने मंजूरी दे दी है। मार्शल को अतिरिक्त क्रेडिट मिलेगा। भर्ती की प्रक्रिया मार्च 2024 तक पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
एलजी वीके सक्सेना
- फोटो : ANI
विस्तार
दिल्ली में भर्ती होने वाले होम गार्ड में नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों (सीडीवी) को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही चयन प्रक्रिया में इन्हें अतिरिक्त क्रेडिट का लाभ भी मिलेगा। इस भर्ती प्रक्रिया को जल्द शुरू करने के लिए उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने सोमवार को भर्ती को मंजूरी दे दी। इसे लेकर जल्द ही विज्ञापन जारी होगा। शारीरिक माप और दक्षता परीक्षण (पीएमईटी) फरवरी, 2024 के पहले सप्ताह में शुरू होगा। पीएमईटी के बाद कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) को पूरा किया जाएगा। इनकी भर्ती प्रक्रिया मार्च 2024 तक पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
10285 नए होम गार्ड की भर्ती
उपराज्यपाल कार्यालय के मुताबिक, दिल्ली में भर्ती होने वाले होम गार्ड में 10 हजार से अधिक कर्मियों को प्रति माह 25 हजार रुपये का वेतन दिया जाएगा। इनकी भर्ती को एलजी ने मंजूरी दे दी। सोमवार को उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने 10285 नए होम गार्ड वॉलंटियर्स की भर्ती की समीक्षा की। इसमें अधिकारियों को भर्ती प्रक्रिया की समय सीमा को जून 2024 से घटाकर मार्च 2024 करने, चयन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, पूर्व सीडीवी को 10 बोनस अंक प्रदान करने, शारीरिक परीक्षण प्रक्रिया को अधिक स्थानों और अधिक टीमों की निगरानी में त्वरित तौर पर करवाकर संपूर्ण भर्ती प्रक्रिया को तेज गति से पूरा करने का निर्देश दिए।
विज्ञापन
उपराज्यपाल ने दिए निर्देश
उपराज्यपाल ने निर्देश दिया कि होम गार्ड में भर्ती के लिए आयु सीमा को अन्य राज्यों में अधिकतम आयु सीमा के अनुरूप मौजूदा 60 वर्ष से घटाकर 45 वर्ष किया जाए। साथ ही कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि भर्ती कर्मी नियमित पुलिस बल के सहायक बल के अनुरूप हों। दिल्ली पुलिस में कांस्टेबलों की नियुक्ति के लिए आवश्यक न्यूनतम योग्यता के अनुरूप भर्ती के लिए न्यूनतम योग्यता भी दसवीं कक्षा से बढ़ाकर बारहवीं कक्षा कर दी गई है।
विज्ञापन
10 जगहों पर होगा आकलन
जिला प्रशासन, दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के एक-एक वरिष्ठ अधिकारी की 15 टीमें 10 स्थानों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की शारीरिक दक्षता का आकलन करने के लिए बोर्ड के रूप में काम करेंगी। पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए इस पूरी प्रक्रिया की सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से वीडियोग्राफी की जाएगी। शारीरिक दक्षता परीक्षा पास करने के बाद ये कंप्यूटर आधारित प्रवेश परीक्षा के लिए पात्र होंगे।