फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   LG Najeeb Jung will discuss govt formation with parties.

दिल्ली में सरकार बनवाने को उपराज्यपाल की नई पहल

Wed, 29 Oct 2014 08:03 PM IST
Updated Wed, 29 Oct 2014 08:03 PM IST
विज्ञापन
LG Najeeb Jung will discuss govt formation with parties.

दिल्ली में सरकार बनाने की गहमागहमी के बीच उपराज्यपाल नजीब जंग ने साफ किया है कि वह सभी राजनैतिक दलों के नेताओं के बात करेंगे। इसके बाद ही सरकार बनने की संभावना तलाशी जाएंगी। इस बारे में राज निवास से बुधवार को एक बयान जारी किया गया।

विज्ञापन


इसमें कहा गया है कि दिल्ली में सरकार बनाने की राष्ट्रपति से स्वीकृति मिलने के मद्देनजर उपराज्यपाल नजीब जंग दिल्ली में एक स्थायी सरकार बनाने के लिए अगले कुछ दिनों में सभी राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ सरकार बनाने की संभावनाएं तलाश करेंगे।
विज्ञापन


विदेश से लौटने के बाद बुधवार सुबह उपराज्यपाल नजीब जंग ने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। सूत्र बताते हैं कि करीब तीस मिनट तक चली बातचीत में उपराज्पाल ने गृहमंत्री को जानकारी दी कि वह दिल्ली की सियासी अनश्चितता को दूर करने के लिए सभी दलों से बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद ही इस मसले पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। गृह मंत्री से मुलाकात के बाद राजनिवास से प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई। इसमें उपराज्यपाल से सरकार बनाने की संभावना तलाशने केलिए सभी दलों से चर्चा करने का दावा किया है।

संभावना जाहिर की जा रही है कि सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते उपराज्यपाल सबसे पहले भाजपा को बुलाएंगे। इसके बाद आम आदमी पार्टी व कांग्रेस से बात की जाएगी। बता दें कि केंद्र सरकार ने मंगलवार को उच्चतम न्यायालय को बताया था कि राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने राष्ट्रीय राजधानी में सरकार बनाने के लिए भाजपा को बुलाने के उपराज्यपाल के प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी है।

मामले की बृहस्पतिवार को फिर सुनवाई होगी। इससे पहले नजीब जंग ने पिछले महीने राष्ट्रपति को रिपोर्ट भेजी थी। इसमें भाजपा को दिल्ली में सरकार बनाने के लिए बुलाने की अनुमति मांगी थी।

सर्वदलीय बैठक उपराज्यपाल का नया बहाना: केजरीवाल

LG Najeeb Jung will discuss govt formation with parties.

उपराज्यपाल नजीब जंग एक बार फिर आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल के निशाने पर रहे। दिल्ली में सरकार बनाने के लिए अगले कुछ दिनों में सभी दलों से बातचीत करने के उपराज्यपाल के ऐलान के बाद केजरीवाल ने लगातार तीन ट्वीट किए। उन्होंने उपराज्यपाल की मंशा पर सवाल उठाते हुए जंग को भाजपा का एजेंट तक करार दे दिया।

केजरीवाल के मुताबिक, उप राज्यपाल कहते हैं कि वह ‘अगले कुछ दिनों’ में सभी दलों की बुलाएंगे? अगले कुछ दिनों में क्यों? कल (बृहस्पतिवार) सर्वोच्च न्यायालय में मामले की तारीख आगे बढ़ाने लिए? केजरीवाल ने कहा, ‘हमारी मांग है कि उपराज्यपाल को आज (बुधवार) ही एक सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए। सभी नेता आमने-सामने होंगे। पांच मिनट में फैसला हो जाएगा। शाम तक अंतिम फैसला लेना चाहिए और कल (बृहस्पतिवार) सर्वोच्च न्यायालय को सूचित करना चाहिए। आम आदमी पार्टी पिछले आठ महीने से यही मांग कर रही है।’

वहीं, मीडिया से बात करते हुए केजरीवाल ने उपराज्यपाल को भाजपा का एजेंट करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि उपराज्यपाल ने पहले कहा था कि वह भाजपा को सरकार बनाने के बुलाना चाहते हैं। साथ ही वह राष्ट्रपति से निर्देश लेना चाहते हैं। लेकिन अब न तो वह भाजपा को और न ही अन्य किसी राजनीतिक दल को बुला रहे हैं। इसकी वजह यह है कि गुरुवार को उच्चतम न्यायालय में सुनवाई है। वह किसी न किसी बहाने से चाहते हैं कि यह तारीख निकल जाए।

केजरीवाल के मुताबिक, दुखद है कि वह भाजपा से मिले हुए हैं। वह भाजपा के लिए पिछले दरवाजे की सरकार चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां लोकतांत्रिक व्यवस्था है। इसलिए एक चुनी हुई सरकार होनी चाहिए। इसके लिए जंग को जल्द से जल्द कोशिश करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed