{"_id":"b6127808766aaf0d7b02aaff607837a1","slug":"lg-najeeb-jung-started-action-against-water-problem-hindi-news-bm","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी संकट के खिलाफ उपराज्यपाल ने शुरू की 'जंग'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी संकट के खिलाफ उपराज्यपाल ने शुरू की 'जंग'
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 23 Sep 2014 12:07 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली में द्वारका के लोगों को पेयजल संकट से निजात दिलाने के लिए उपराज्यपाल नजीब जंग ने मोर्चा संभाल लिया है। उनकी पहल पर दिल्ली जल बोर्ड ने एटीएम से पानी उपलब्ध कराने की योजना तैयार की है।
विज्ञापन
उपराज्यपाल ने बोर्ड को जल्द से जल्द पानी के एटीएम लगाने के निर्देश दिए। पिछले दिनों द्वारका में पानी उपलब्ध कराने का काम डीडीए से छीनकर जल बोर्ड को दिया गया था।
विज्ञापन
उपराज्यपाल ने सोमवार को द्वारका सेक्टर-तीन स्थित आरओ तकनीक पर आधारित वाटर एटीएम के साथ ही विकेंद्रीकृत पेयजल शोधन संयंत्र का भी निरीक्षण किया। ये एटीएम सौर ऊर्जा से चलते हैं और द्वारका में लगाए जा रहे हैं। यह पुनर्वास कॉलोनी सहयोग विहार में जल की आपूर्ति करेंगे।
विज्ञापन
जल बोर्ड के अनुसार, ये एटीएम लगभग 20 हजार लोगों की पानी संबंधी जरूरतों को पूरा करेंगे। सावदा घेवरा की तरह यह वाटर एटीएम रिचार्जेबिल स्मार्ट कार्डों के प्रयोग से कैशलैस वेंडिंग मशीनों की तरह कार्य करेंगे।
वहीं, उपराज्यपाल ने यमुना के पानी की गुणवत्ता सुधारने के लिए नजफगढ़, सप्लीमेंट्री व शाहदरा प्रमुख नालों के साथ ही 59 किलोमीटर लंबी इंटर सेप्टर सीवर परियोजना शुरू करने की दिल्ली जल बोर्ड की योजना का भी मुआयना किया। उन्होंने इसका काम जून 2015 तक पूरा करने के निर्देश दिए। इससे नदी में सीधे जाने वाले प्रदूषण में 70 प्रतिशत की कमी आएगी।