Delhi Assembly: अरविंदर सिंह लवली बने प्रोटेम स्पीकर, LG ने किया नियुक्त, विधानसभा में करेंगे ये काम
दिल्ली में 24 फरवरी से विधानसभा का सत्र शुरू होगा। जो 27 फरवरी तक चलेगा। इससे पहले भाजपा विधायक अरविंदर सिंह लवली को उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है। विधानसभा सचिवालय की ओर से नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Delhi LG VK Saxena appoints BJP MLA Arvinder Singh Lovely the pro tem speaker of the Delhi assembly
On 24th February, the First Day of Session, Oath/Affirmation of the newly elected Members is to take place at 11 AM. The election of Speaker will be held at 2 pm pic.twitter.com/sS3IdvL5PI— ANI (@ANI) February 22, 2025विज्ञापन
कौन होता है प्रोटेम स्पीकर?
प्रोटेम स्पीकर सदन का एक अस्थायी अध्यक्ष होता है जो सीमित अवधि के लिए और पूर्णकालिक अध्यक्ष के चुनाव होने तक सदन की कार्यवाही का संचालन करता है। गुप्ता ने बता करते हुए आगे कहा कि नई सरकार नए उत्साह और नए जुनून के साथ सत्ता में आई है। बता दें कि वीजेंद्र गुप्ता को नई सरकार में विधानसभा स्पीकर चुना जाएगा।
जानें प्रोटेम स्पीकर का क्या होता है काम
देश के राष्ट्रपति और राज्यपाल नवनिर्वाचित सदन की बैठकों की अध्यक्षता करने के लिए एक प्रोटेम स्पीकर को नियुक्त करते हैं। सदन के सबसे वरिष्ठ सदस्य को प्रोटेम स्पीकर की जिम्मेदारी दी जाती है। प्रोटेम स्पीकर ही लोकसभा या विधानसभा की पहली बैठक की अध्यक्षता करता है। इसके बाद नवनिर्वाचित सांसदों या विधायकों को सदन में पद की शपथ दिलाता है। जहां सबसे पहले विधानसभा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव कार्यक्रम को पूरा किया जाता है। नए अध्यक्ष के चुनाव के बाद प्रोटेम स्पीकर का पद समाप्त हो जाता है।
24 फरवरी से दिल्ली विधानसभा सत्र शुरू
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 24 फरवरी को दिल्ली विधानसभा सत्र की शुरुआत होगी और 25 फरवरी को लंबित 14 सीएजी की रिपोर्ट को सदन के पटल पर रखा जाएगा। सदन का पहला सत्र तीन दिन तक (27 फरवरी) चलेगा। सत्र के पहले दिन नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी।
गुरुवार को रामलीला मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शालीमार बाग विधानसभा की विधायक रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इनके साथ ही दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने पार्टी नेता प्रवेश वर्मा और आशीष सूद को भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलवाया। इनके अलावा भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। सिरसा ने पंजाबी में शपथ लिया। भाजपा विधायक रविन्द्र इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह ने भी दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली।