फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   LG appointed Arvinder Singh Lovely as Protem Speaker in delhi assembly

Delhi Assembly: अरविंदर सिंह लवली बने प्रोटेम स्पीकर, LG ने किया नियुक्त, विधानसभा में करेंगे ये काम

Sat, 22 Feb 2025 05:38 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 22 Feb 2025 05:38 PM IST
सार

दिल्ली में 24 फरवरी से विधानसभा का सत्र शुरू होगा। जो 27 फरवरी तक चलेगा। इससे पहले भाजपा विधायक अरविंदर सिंह लवली को उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है। विधानसभा सचिवालय की ओर से नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

विज्ञापन
LG appointed Arvinder Singh Lovely as Protem Speaker in delhi assembly
अरविंदर सिंह लवली - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने शनिवार को भाजपा विधायक अरविंदर सिंह लवली को दिल्ली विधानसभा का प्रोटेम स्पीकर नियुक्त कर दिया है। 24 फरवरी को सत्र के पहले दिन सुबह 11 बजे नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। दोपहर 2 बजे स्पीकर का चुनाव होगा।
विज्ञापन

 

कौन होता है प्रोटेम स्पीकर?
प्रोटेम स्पीकर सदन का एक अस्थायी अध्यक्ष होता है जो सीमित अवधि के लिए और पूर्णकालिक अध्यक्ष के चुनाव होने तक सदन की कार्यवाही का संचालन करता है। गुप्ता ने बता करते हुए आगे कहा कि नई सरकार नए उत्साह और नए जुनून के साथ सत्ता में आई है। बता दें कि वीजेंद्र गुप्ता को नई सरकार में विधानसभा स्पीकर चुना जाएगा। 

जानें प्रोटेम स्पीकर का क्या होता है काम
देश के राष्ट्रपति और राज्यपाल नवनिर्वाचित सदन की बैठकों की अध्यक्षता करने के लिए एक प्रोटेम स्पीकर को नियुक्त करते हैं। सदन के सबसे वरिष्ठ सदस्य को प्रोटेम स्पीकर की जिम्मेदारी दी जाती है। प्रोटेम स्पीकर ही लोकसभा या विधानसभा की पहली बैठक की अध्यक्षता करता है। इसके बाद नवनिर्वाचित सांसदों या विधायकों को सदन में पद की शपथ दिलाता है। जहां सबसे पहले विधानसभा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव कार्यक्रम को पूरा किया जाता है। नए अध्यक्ष के चुनाव के बाद प्रोटेम स्पीकर का पद समाप्त हो जाता है।

24 फरवरी से दिल्ली विधानसभा सत्र शुरू
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 24 फरवरी को दिल्ली विधानसभा सत्र की शुरुआत होगी और 25 फरवरी को लंबित 14 सीएजी की रिपोर्ट को सदन के पटल पर रखा जाएगा। सदन का पहला सत्र तीन दिन तक (27 फरवरी) चलेगा। सत्र के पहले दिन नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी।

विज्ञापन

गुरुवार को रामलीला मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शालीमार बाग विधानसभा की विधायक रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इनके साथ ही दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने पार्टी नेता प्रवेश वर्मा और आशीष सूद को भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलवाया। इनके अलावा भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। सिरसा ने पंजाबी में शपथ लिया। भाजपा विधायक रविन्द्र इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह ने भी दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed