फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   lg anil baijal orders delhi prime secretary to levy 97 crore rupees from aap, spend in advertisement

'आप' से 30 दिन में वसूले जाएं विज्ञापन के 97 करोड़ : LG बैजल

Thu, 30 Mar 2017 09:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 30 Mar 2017 09:52 AM IST
विज्ञापन
lg anil baijal orders delhi prime secretary to levy 97 crore rupees from aap, spend in advertisement
- फोटो : PTI

उपराज्यपाल अनिल बैजल ने आम आदमी पार्टी का नाम और मुख्यमंत्री की ब्रांडिंग में विज्ञापन पर खर्च किए गए 97 करोड़ रुपये आप से 30 दिन में वसूलने के निर्देश मुख्य सचिव को दिए हैं।

विज्ञापन


इसमें 42 करोड़ रुपये का भुगतान सरकार एजेंसी को कर चुकी है, जबकि बाकी 55 करोड़ रुपये पार्टी को सीधे विज्ञापन एजेंसी को भुगतान करने के लिए कहा जाएगा। यह भी कहा गया है कि ऐसे विज्ञापनों की जांच करें जिसमें मुख्यमंत्री और उनकी पार्टी को प्रोजेक्ट किया गया।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का उल्लंघन बताकर सरकारी विज्ञापन सामग्री विनियमन पर गठित समिति ने ये राशि वसूली के निर्देश सरकार को दिए थे। इसमें सरकारी धन का दुरुपयोग करके पार्टी को फायदा पहुंचाने की बात कही गई थी। जिस पर मुख्य सचिव ने उपराज्यपाल सचिवालय को अंतिम फैसले के लिए भेजा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

80 फीसदी विज्ञापन दिल्ली सरकार की सीमा से बाहर के प्रचार माध्यमों में दिया

lg anil baijal orders delhi prime secretary to levy 97 crore rupees from aap, spend in advertisement

उपराज्यपाल ने यह भी साफ किया है कि नोटिस में विज्ञापन की सभी जानकारी के साथ यह भी लिखें कि 30 दिन के अंदर भुगतान करें। सूत्रों के अनुसार कानून विभाग की राय और सूचना एवं प्रचार सचिव की वसूली सिफारिश को आधार बनाकर निर्देश दिए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि 10 मार्च को दिल्ली विधानसभा में पेश नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की रिपोर्ट में भी विज्ञापन को लेकर कहा गया था कि 24.29 करोड़ रुपये के विज्ञापन में सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देशों का पालन नहीं किया गया।

इसके अलावा 33.40 करोड़ रुपये के जो विज्ञापन दिए गए उमसें 80 फीसदी विज्ञापन दिल्ली सरकार की सीमा से बाहर के प्रचार माध्यमों में दिया गया। इतना ही नहीं विज्ञापनों में मुख्यमंत्री के साथ-साथ उपमुख्यमंत्री और मंत्री के फोटो भी छापे गए जो उल्लंघन है। इसे आप सरकार ने केंद्र व अन्य राज्यों की सरकार की तरफ से दिए गए विज्ञापनों का हवाला देकर रिपोर्ट को नकार दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed