फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   lg anil baijal directs all the hospitals to install led boards display bed availability

दिल्ली के अस्पतालों को गेट पर लगाने होंगे कोविड, नॉन-कोविड बेड के बोर्ड, उपराज्यपाल ने दिए निर्देश

Wed, 10 Jun 2020 07:55 PM IST
Mohit Mudgal पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Wed, 10 Jun 2020 07:55 PM IST
विज्ञापन
lg anil baijal directs all the hospitals to install led boards display bed availability
उपराज्यपाल अनिल बैजल

दिल्ली उपराज्यपाल अनिल बैजल ने सभी अस्पतालों को परिसर के बाहर एलईडी बोर्ड पर बेड की उपलब्धता (COVID और गैर-COVID), कमरों के लिए फीस और भर्ती होने के लिए संबंधित व्यक्ति का विवरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


उपराज्यपाल अनिल बैजल ने बुधवार को मुख्य सचिव विजय देव को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उपराज्यपाल ने अपने पत्र में कहा कि स्वास्थ्य विभाग को सलाह दी जा सकती है कि यह सुनिश्चित करे कि इन एलईडी बोर्ड पर प्रदर्शित जानकारी दिल्ली सरकार के एप पर उपलब्ध सूचना के अनुरूप हो।
विज्ञापन


इस कदम का उद्देश्य कोरोना महामारी के दौरान अस्पताल बेड के आवंटन में पारदर्शिता बढाना है।  बैजल ने एक पत्र में कहा पारदर्शिता बढ़ाने और जनता की सुविधा के लिए दिल्ली के सभी प्रमुख अस्पतालों, क्लीनिक, नर्सिंग होम को निर्देशित किया जाना चाहिए कि वे अपने परिसर के बाहर प्रवेश स्थल पर एलईडी बोर्ड पर बड़े अक्षरों में बेड की उपलब्धता (कोविड-19 और गैर कोविड-19 दोनों), बेड या कमरे का शुल्क और भर्ती होने के लिए संपर्क किए जाने वाले व्यक्तियों के बारे में जानकारी दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपराज्यपाल ने कहा कि डीडीएमए द्वारा प्रतिनियुक्त अधिकारियों द्वारा समय-समय पर औचक निरीक्षण किया जाना चाहिए ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि अस्पतालों द्वारा सही आंकड़ा प्रदर्शित किया गया है। साथ ही किसी भी जरूरतमंद मरीज को भर्ती करने से इनकार नहीं किया जाए या उससे अधिक शुल्क नहीं वसूला जाए।

इससे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार केंद्र और अनिल बैजल के आदेश को लागू करेगी जिसमें उन्होंने दिल्ली में सरकारी और निजी अस्पतालों में आरक्षण को लेकर निर्णय को पलट दिया है।

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार के सामने आगे अभूतपूर्व चुनौतियां  हैं क्योंकि आंकड़ों से पता चलता है कि कोरोना के मामले आने वाले दिनों में तेजी से बढ़ेंगे।


उन्होंने कहा कि दिल्ली में 31 जुलाई तक डेढ़ लाख बेड की जरूरत होगी जब अन्य राज्यों से लोग यहां इलाज के लिए आना शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि आप सरकार सभी को इलाज मुहैया कराने का एक ईमानदार प्रयास करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed