फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   LG and Kejriwal risen wrangling on kejriwal

फाइलों पर एलजी और केजरीवाल में बढ़ी तकरार

Mon, 04 May 2015 03:07 AM IST
Updated Mon, 04 May 2015 03:07 AM IST
विज्ञापन
LG and Kejriwal risen wrangling on kejriwal

उपराज्यपाल नजीब जंग और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच फाइलों को लेकर तकरार बढ़ गई है। पिछली सरकार में विधानसभा में बिल पेश करने से पहले फाइल नहीं भेजने का मामला था।

विज्ञापन


अब सार्वजनिक आदेश, जमीन और पुलिस से जुड़ी फाइलों को छोड़कर बाकी फाइलों को एलजी के पास नहीं भेजे जाने के निर्देश का मामला तूल पकड़ने लगा है।


नजीब जंग ने केजरीवाल को पत्र लिखकर कहा है कि वो एलजी तथा सीएम कार्यालयों के संबंधों के रेखांकित प्रावधानों की तरफ ध्यान दें, जिसमें सीएम तथा मंत्री परिषद की भूमिका एलजी को स्वतंत्र रूप से काम करने में सहायता और सलाह देने की है।

विज्ञापन

ये फाइलें बन गई हैं टकराव की वजह

LG and Kejriwal risen wrangling on kejriwal

विधानसभा में कानून बनाने से संबंधित फाइलें अंतिम स्वीकृति के लिए एलजी के पास भेजी जाएं। रविवार को एलजी सचिवालय ने भेजे गए स्पष्टीकरण के माध्यम से कहा गया कि फैसले या प्रस्ताव से जुड़ी फाइल एलजी के पास न भेजना संविधान, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली अधिनियम व कार्यप्रणाली संबंधी नियम 1993 का उल्लंघन है।


बताया जा रहा है कि नजीब जंग ने सीएम के सचिव राजेंद्र कुमार की तरफ से विभाग प्रमुखों को भेजे गए डेढ़ पन्ने के आदेश को वापस लेने का निर्देश भी दिया है।

वहीं, अधिकारियों को दिए गए निर्देश में कहा है कि संविधान व अधिनियम का पालन अवश्य करें। उल्लेखनीय है कि सार्वजनिक व्यवस्था, पुलिस व जमीन से जुड़ी फाइलों को भी मुख्यमंत्री के माध्यम से भेजे जाने के आदेश केजरीवाल ने दिए थे। उसे भी अधिकार की लड़ाई से जोड़कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed