फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   LG also approved police action against Somnath bharati

सोमनाथ के विवाद पर पुलिस कार्रवाई को मंजूरी

Tue, 04 Aug 2015 08:14 PM IST
Updated Tue, 04 Aug 2015 08:14 PM IST
विज्ञापन
LG also approved police action against Somnath bharati

सोमवार को विधानसभा में विवादित बयान के बाद एक बार फिर चर्चा में आए दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ने वाली हैं। एलजी ने सोमनाथ भारती के खिलाफ चल रहे खिड़की एक्सटेंशन छापेमारी मामले में अपनी मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन


एलजी से मिली मंजूरी के बाद अब दिल्ली पुलिस खिड़की एक्सटेंशन छापेमारी के केस में भारती के खिलाफ आगे की कार्रवाई करेगी। आपको बता दें कि जनवरी 2014 में सोमनाथ भारती ने खिड़की एक्सटेंशन विलेज में छापेमारी की थी।

विज्ञापन


इस रेड के बाद सोमनाथ भारती ने कहा था कि यहां देहव्यापार का धंधा चल रहा था और ये बात उनको स्थानीय लोगों ने बताई है। वहीं इस मामले में भारती पर अफ्रीकन महिलाओं के साथ बदसलूकी का आरोप लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने एक महिला को शौचालय तक नहीं जाने दिया

LG also approved police action against Somnath bharati

अफ्रीकी महिलाओं का आरोप था कि कुछ लोगों ने उनके घर में घुसकर उनके साथ बदसलूकी की थी। वहीं भारती के समर्थकों ने कहा था कि जिस जगह वो छापेमारी करने गए हुए थे वहां ड्रग्स और देहव्यापार का धंधा चल रहा था।


रेड के वक्त भारती की दिल्ली पुलिस के अधिकारी के साथ झड़प भी हुई थी। इस पूरे मामले ने उस वक्त सियासी पारा बढ़ा दिया था और जमकर बवाल मचा था। वहीं भारती के बचाव में दिल्ली सीएम केजरीवाल ने ये भी कहा था कि इस मामले में भारती की कोई गलती नहीं है।

महिलाओं की पैरवी में लगे रहे साल्वे ने भारती पर बेहद गंभीर आरोप लगाए थे। साल्वे ने बताया था कि मंत्री ने एक महिला को शौचालय तक नहीं जाने दिया और सबके सामने पेशाब करने को मजबूर किया।

महिलाओं ने आरोप लगाया है कि मंत्री और उनके साथ मौजूद लोगों ने न केवल उनके साथियों के साथ मारपीट की और उन्हें जबरदस्ती गाड़ी में घुमाते रहे। अब इस मामले में एलजी की मंजूरी के बाद भारती के लिए पुराना मामला भी परेशानी लेकर खड़ा हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed