फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   leopard seen roaming in posh areas of Ghaziabad city people scared

गाजियाबाद: शहर में घूम रहा तेंदुआ, दहशत में लोग, घरों के खिड़की दरवाजे बंद

Thu, 26 Nov 2020 10:37 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 26 Nov 2020 10:37 AM IST
विज्ञापन
leopard seen roaming in posh areas of Ghaziabad city people scared
शहर में घूमता दिखा तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद शहर के बीचोबीच राजकुंज क्षेत्र में मंगलवार सुबह दिखा तेंदुआ अभी तक वन विभाग की पकड़ से बाहर है। इससे राजकुंज ही नहीं, राजनगर, कविनगर, नेहरू नगर, विवेकानंद नगर, संजयनगर, शास्त्री नगर, कमला नेहरू नगर समेत आसपास के कई अन्य क्षेत्र के लोगों में खौफ है। 

विज्ञापन


राजकुंज में दिन के उजाले में भी लोग घरों से नहीं निकले। बच्चों को भी बाहर नहीं जाने दिया और डर की वजह से लोग मॉर्निंग वॉक पर नहीं निकले। दूध व जरूरी समान लेने भी लोग देर से और समूह में निकले। वन विभाग के अधिकारी देर रात तक कॉलोनी में और आसपास के क्षेत्र में गश्त कर तेंदुए की निगरानी करते रहे। 
विज्ञापन


जीडीए वीसी के आवास और इंग्राहम इंस्टीट्यूट से सटी राजकुंज कॉलोनी में करीब 90 परिवार रहते हैं। मंगलवार को कॉलोनी के कई लोगों ने तेंदुआ को सामने से देखा। कई घरों के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ। इसके बाद से कॉलोनी के लोग भयभीत हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




लोगों ने रातभर घरों की लाइटें ऑन रखीं ताकि तेंदुआ आए तो ट्रेस किया जा सके। लोगों का कहना है कि अभी तक तेंदुए की मौजूदा स्थिति को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं हैं। राजकुंज कॉलोनी से सटे इंग्राहम स्कूल के बाग में घुसने के बाद ही तेंदुआ ओझल हो गया था। 

वहीं पर कई घंटों से वन विभाग की टीम जुटी हैं। जाल और पिंजरा लगाया गया लेकिन तेंदुआ नहीं पकड़ा जा सका। वन विभाग और प्रशासन के अनाउंसमेंट के बाद लोगों ने घरों के दरवाजे और खिड़कियां बंद कर ली हैं। 

लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। अगर जरूरी काम के लिए जाना पड़ रहा है तो वह पैदल या दुपहिया वाहनों की बजाय गाड़ियों का इस्तेमाल कर रहे हैं। 

हम लोग अलर्ट हैं। कॉलोनी के व्हॉट्सएप ग्रुप में भी सभी को आगाह किया गया है। वन विभाग के अधिकारियों के भी संपर्क में हैं। जब तक स्थिति साफ नहीं होती तब तक लोगों में डर तो रहेगा।
-संजीव गोयल, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष

कॉलोनी में खतरनाक तेंदुआ दिखने से हम लोग परेशान हैं। आज हम लोग मॉर्निंग वॉक पर भी नहीं निकले। रात 12 बजे के बाद वन विभाग की ओर से भी कोई गश्त नहीं हुई है।
-दीपक बंसल

तेंदुआ के बारे में पता चलने के बाद हम बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं। जानवर है कुछ भी कर सकता है। रात में पुलिस की ओर से भी सतर्क रहने को कहा गया है।
-आरती 

जंगली जानवर है। ऐसे में अपनी ओर से सजग रहना जरूरी है। बच्चों को अकेले बाहर नहीं जाने दे रहे हैं। शाम और रात को अनाउंसमेंट भी हुआ था। पूरी एहतियात बरत रहे हैं।
-डॉ. अंजली वार्ष्णेय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed