फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Leopard found dead in a well in Hapur

Hapur: कुएं में मरा मिला तेंदुआ, वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर पोस्टमार्टम के बाद कराया दाह संस्कार

Sat, 23 Dec 2023 05:43 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, सिंभावली (हापुड़)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिंभावली (हापुड़) Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 23 Dec 2023 05:43 PM IST
सार

डीएफओ संजय मल्ल ने बताया कि तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा।

विज्ञापन
Leopard found dead in a well in Hapur
कुएं में मरा मिला तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के सिंभावली के गांव देवली के जंगल में स्थित गन्ने के खेत में बने पुराने कुएं में एक तेंदुए का शव पड़ा मिला। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी वन विभाग की टीम को दी। जिसके बाद वन विभाग और पशु चिकित्सक मौके पर पहुंचे। टीम ने मरे हुए तेंदुए को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए की मौत दो से तीन दिन पहले हुई होगी, जिससे बदबू आनी शुरू हो गई थी।

विज्ञापन


शनिवार की सुबह को सूबे के खेत में परिजन और मजदूर गन्ने की कटाई कर रहे थे। इसी दौरान संदीप और शिवा ने गन्ने के खेत के बीच में स्थित पुराने कुएं में अचानक झांक लिया। जिसमें उन्हें एक तेंदुआ पड़ा दिखाई दिया, उन्होंने समझा कि तेंदुआ सो रहा है, जिसे देखकर वह डर गए। उन्होंने साथ में काम करने वाले लोगों को इस बारे में बताया, तो वह लोग भी भयभीत होकर वहां से जाने लगे। लेकिन काफी देर तक कोई आहट नहीं हुई, तो उन्होंने कुएं में गन्ने फेंक कर उसे जगाने की कोशिश की। लेकिन कोई हरकत न होने पर 112 नंबर पर कॉल कर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने उसे जगाने का प्रयाय किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद तेंदुए के मरे होने का संदेह हुआ। जसकी जानकारी वन विभाग को दी गई। सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी करन ङ्क्षसह, वन दरोगा अनुज जोशी पशु चिकित्सा विभाग टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। जहां ग्रामीणों की मदद से तेंदुए का शव बाहर निकाला गया। इस दौरान मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। 
विज्ञापन


वन विभाग नर्सरी में कराया गया दाह संस्कार
डीएफओ संजय मल्ल ने बताया कि तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा। वहीं पोस्टमार्टम के बाद उसके शव का वन विभाग की नर्सरी में दाह संस्कार कर दिया गया है। मादा तेंदुए की लंबाई करीब साढ़े चार फीट, ऊंचाई ढाई फीट और वजन लगभग 47 किलोग्राम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed