{"_id":"660a3dc8d037b923a804ec6e","slug":"leopard-entered-jagatpur-village-of-burari-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में घुसा तेंदुआ: बुराड़ी में कई लोगों पर किया हमला, पूरे इलाके में दहशत का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में घुसा तेंदुआ: बुराड़ी में कई लोगों पर किया हमला, पूरे इलाके में दहशत का माहौल
Mon, 01 Apr 2024 10:23 AM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 01 Apr 2024 10:23 AM IST
सार
राजधानी दिल्ली के जगतपुर गांव में आज सुबह एक तेंदुआ घुस गया। जिसने कई लोगों को घायल कर दिया है।
विज्ञापन
जगतपुर गांव में तेंदुआ घुसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली में पहली बार तेंदुआ घुसने की खबर सामने आई है। बुराड़ी के जगतपुर गांव में तेंदुआ घुस गया, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक, तेंदुए ने कई लोगों पर हमला भी किया और वो घायल हो गए।
विज्ञापन
इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंचा और घटना के बारे में वन विभाग की टीम को जानकारी दी गई। दिल्ली में पहली बार तेंदुए ने लोगों पर हमला किया है।
विज्ञापन
Delhi | A leopard attacked 3 persons in Jagatpur village, Wazirabad this morning, as per the police.
विज्ञापन विज्ञापन
At 6:14am, we received a phone call at PS Wazirabad saying a leopard had entered near Aadarsh Nagar Gali Number 3, Jagatpur village. The people who were attacked are identified…— ANI (@ANI) April 1, 2024
मिली जानकारी के मुताबिक, आज सुबह 6:14 बजे वजीराबाद में आदर्श नगर गली नंबर 3 के पास जगतपुर गांव में तेंदुआ घर में घुस गया है। जिसकी सूचना पुलिस को मिली। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और वन अधिकारियों को सूचित किया गया। तेंदुए ने 3 लोगों पर हमला किया। जिनकी पहचान हो गई है।
पुलिस ने बताया कि महेंदर, आकाश और रामपाल पर हमला किया गया। ये सभी जगतपुर गांव के रहने वाले हैं। फिलहाल, मौके पर वन विभाग की टीम के 7 लोग और स्थानीय पुलिस के साथ अग्निशमन विभाग की टीम मौजूद है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।