फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Leopard entered Jagatpur village of Burari

दिल्ली में घुसा तेंदुआ: बुराड़ी में कई लोगों पर किया हमला, पूरे इलाके में दहशत का माहौल

Mon, 01 Apr 2024 10:23 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 01 Apr 2024 10:23 AM IST
सार

राजधानी दिल्ली के जगतपुर गांव में आज सुबह एक तेंदुआ घुस गया। जिसने कई लोगों को घायल कर दिया है।

विज्ञापन
Leopard entered Jagatpur village of Burari
जगतपुर गांव में तेंदुआ घुसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में पहली बार तेंदुआ घुसने की खबर सामने आई है। बुराड़ी के जगतपुर गांव में तेंदुआ घुस गया, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक, तेंदुए ने कई लोगों पर हमला भी किया और वो घायल हो गए। 

विज्ञापन


इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। सूचना मिलने के बाद  मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंचा और घटना के बारे में वन विभाग की टीम को जानकारी दी गई। दिल्ली में पहली बार तेंदुए ने लोगों पर हमला किया है।
विज्ञापन




मिली जानकारी के मुताबिक, आज सुबह 6:14 बजे वजीराबाद में आदर्श नगर गली नंबर 3 के पास जगतपुर गांव में तेंदुआ घर में घुस गया है। जिसकी सूचना पुलिस को मिली। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और वन अधिकारियों को सूचित किया गया। तेंदुए ने 3 लोगों पर हमला किया। जिनकी पहचान हो गई है। 

पुलिस ने बताया कि महेंदर, आकाश और रामपाल पर हमला किया गया। ये सभी जगतपुर गांव के रहने वाले हैं। फिलहाल, मौके पर वन विभाग की टीम के 7 लोग और स्थानीय पुलिस के साथ अग्निशमन विभाग की टीम मौजूद है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed