{"_id":"7fcc2e467d650f488d21d9d4501ee7f1","slug":"legislators-will-be-sworn-in-today-will-become-chairman-rn-goyal-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली विधानसभा में आज विधायक लेंगे शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली विधानसभा में आज विधायक लेंगे शपथ
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 23 Feb 2015 11:50 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली में गठित आम आदमी पार्टी की अगुवाई वाली नई विधानसभा का पहला दो दिवसीय सत्र सोमवार को शुरू हो रहा है। सत्र में पहले दिन सभी विधायक शपथ लेंगे और विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव कराया जाएगा। चुनाव कराने के लिए गोकलपुर से विधायक चौधरी फतेह सिंह को प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार दिल्ली विधानसभा में इस बार एक विधायक मैथली और एक उर्दू में शपथ लेंगे। बाकी सभी विधायक हिंदी में शपथ लेंगे। इससे पहले तक अंग्रेजी व संस्कृत में शपथ लेने वालों की संख्या भी अच्छी खासी होती थी।
विज्ञापन
विधानसभा से जुड़े अधिकारियों केअनुसार शपथ कार्यक्रम के बाद भारी बहुमत वाली पार्टी के शाहदरा से विधायक रामनिवास गोयल को अध्यक्ष चुना जाना तय है। विपक्षी पार्टी के सिर्फ तीन विधायक हैं। वहीं उपाध्यक्ष शालीमार से विधायक वंदना कुमारी को बनाया जाएगा।
विज्ञापन