भज्जी और बसरा के शाही रिसेप्शन में शामिल होंगी दिग्गज हस्तियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में जालंधर में शादी के बंधन में बंधे टीम इंडिया के टर्बनेटर हरभजन सिंह और बॉलीवुड अभिनेत्री गीता बसरा आज दिल्ली के फाइव स्टार होटल आईटीसी मौर्या में अपने करीबी मित्रों को रिसेप्शन देंगे।
रिसेप्शन पार्टी के मेहमानों में पूरी टीम इंडिया शामिल होगी। टीम इंडिया की ओर से कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, युवराज सिंह, वीरेंद्र सहवाग, जैसे कई खिलाड़ी शामिल होंगे।
हरभजन सिंह के मुंबई इंडियंस के साथी और टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज सचिन तेंदुलकर भी इस रिसेप्शन में शामिल हो सकते हैं।
पीएम मोदी को भी मिला है निमंत्रण
हालांकि सचिन पत्नी अंजलि के साथ हरभजन के शादी समारोह में भी शामिल हुए थे। मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी और मुकेश अंबानी के भी इस समारोह में शामिल होने की बात सामने आ रही है।
इसके अलावा किंग्स इलेवन पंजाब की सह-मालकिन और बॉलीवुड अदाकारा प्रीति जिंटा भी मौजूद रह सकती हैं। वहीं पार्टी में बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर और आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा कुछ नामचीन विदेशी क्रिकेट खिलाड़ियों के भी रिसेप्शन पार्टी में शामिल होने की उम्मीद है।
हरभजन सिंह ने इस पार्टी के लिए पीएम मोदी को भी निमंत्रण दिया है। हालांकि ये अभी तक स्पष्ट नहीं है कि वे पार्टी में शामिल होंगे या नहीं।