फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   legal help to Sanatani Hindus, lawyers will provide assistance in adverse situations.

Legal Help: सनातनी हिंदुओं को कानूनी मदद उपलब्ध कराने की पहल, विपरीत हालात में वकील देंगे सहायता

Fri, 12 Jan 2024 08:05 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 12 Jan 2024 08:05 PM IST
विज्ञापन
सार
यूनाइटेड हिंदू फ्रंट और राष्ट्रवादी शिवसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय भगवान गोयल ने शुक्रवार को दिल्ली में एक बैठक में यह घोषणा की कि अब पूरी दिल्ली में किसी भी परिस्थिति में लोगों को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा...
loader
legal help to Sanatani Hindus, lawyers will provide assistance in adverse situations.
Jai Bhagwan Goyal - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

यूनाईटेड हिंदू फ्रंट ने कहा है कि अब वह विपरीत हालातों में फंसे सनातनी हिंदुओं को हर संभव कानूनी सहायता उपलब्ध कराएगी। इसके लिए पूरी दिल्ली में अनुभवी वकीलों की एक टीम तैयार की गई है, जो किसी भी विपरीत परिस्थिति में सनातनी हिंदुओं के परिवारों तक पहुंचेगी और उन्हें कानूनी मदद उपलब्ध कराएगी।   

यूनाईटेड हिंदू फ्रंट और राष्ट्रवादी शिवसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय भगवान गोयल ने शुक्रवार को दिल्ली में एक बैठक में यह घोषणा की कि अब पूरी दिल्ली में किसी भी परिस्थिति में लोगों को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। बैठक में जरूरतमंद सनातनी हिन्दुओं को निशुल्क कानूनी सहायता देने के लिए जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर समितियां बनाई जाएंगी। गोयल ने कहा कि ‘सनातनी हिंदू निशुल्क लीगल सेवा’ में एक मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी का आवंटन कराया जाएगा। इससे किसी भी परिस्थिति में सनातनी हिंदू को सामाजिक परेशानी की हालत में तुरंत मदद मिल पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed