फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Leftout flats scheme will launch on new year's day

न्यू ईयर पर लांच होगी फ्लैट योजना

Tue, 31 Dec 2013 05:25 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 31 Dec 2013 05:25 PM IST
विज्ञापन
Leftout flats scheme will launch on new year's day

नोएडा में लेफ्टआउट फ्लैटों की योजना एक जनवरी को लांच हो रही है। शहर के छह बैंकों में इसके आवेदन पत्र मिलने लगेंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी तय की गई है। इन फ्लैटों के ड्रॉ की संभावित तिथि 15 फरवरी है।

विज्ञापन


प्राधिकरण के मुताबिक इस योजना के आवेदन पत्र एक जनवरी से सेक्टर-18 स्थित विजया बैंक, सेक्टर-18 के सोमदत्त टावर स्थित एचडीएफसी बैंक, सेक्टर-6 स्थित केनरा बैंक, सेक्टर 27 स्थित ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स, सेक्टर-18 स्थित आईसीआईसीआई बैंक और सेक्टर 16 स्थित ऐक्सिस बैंक से मिलेंगे।
विज्ञापन


आवेदन पत्रों की कीमत 1000 रुपये तय की गई है। एक जनवरी से योजना को लांच करने पर सीईओ की पहले ही अनुमति मिल चुकी है। इसका ब्रोशर भी तैयार हो चुका है। आज यह बैंकों के पास भी पहुंच जाएगा। फ्लैटों की कुल कीमत का लगभग दस फीसदी पंजीकरण राशि के रूप में जमा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राधिकरण के नाम डिमांड ड्राफ्ट बनवाकर आवेदन पत्र के साथ जमा करना होगा। सफल आवेदकों को 20 किस्तों में भुगतान करने की सुविधा होगी। 50 फीसदी फ्लैट उद्यमियों, दुकानदारों, शिक्षण संस्थान चलाने वालों, किसानों और प्राधिकरण कर्मियों के लिए आरक्षित हैं।
 
फ्लैटों की संख्या बढ़ी

लेफ्टआउट स्कीम में शामिल फ्लैटों की संख्या पहले 850 बताई गई थी, लेकिन अब 1073 हो गई है। खासकर श्रमिक कुंज की संख्या बढ़ गई है। पहले 485 फ्लैट थे, मगर अब बढ़कर 634 फ्लैट हो गए हैं।


जानकारी के मुताबिक श्रमिक कुंज के कुछ फ्लैटों को व्यावसायिक उपयोग में बदलने की योजना थी, मगर अब नहीं बदला जा रहा है। जिससे फ्लैटों की संख्या बढ़ गई है। ईडब्ल्यूएस फ्लैट 199 हो गई है। 152 एलआईजी फ्लैंट हैं। इसके अलावा योजना में 42 एमआईजी और 46 एचआईजी शामिल हैं।

नोएडा प्राधिकरण के डीसीईओ अखिलेश सिंह ने बताया कि लेफ्टआउट फ्लैटों की योजना के आवेदन पत्र एक जनवरी से मिलने लगेंगे। 15 फरवरी ड्रॉ की संभावित तिथि है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed