अंधेरे को चुनौती: बिना लाइट के भी इस बोर्ड पर दिखेंगे अक्षर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला तकनीक के बदलाव से दर्शकों को रूबरू कराकर आश्चर्य में डाल देता है। ऐसा ही एक उत्पाद है, इस बार आया एलईडी राइटिंग बोर्ड।
इस बोर्ड के जरिए दिन में ही नहीं बल्कि अंधेरे में भी चमकदार अक्षरों को पढ़ा जा सकेगा। रिमोट के जरिए बोर्ड का कलर बदलना भी संभव है।
भले ही ब्लैक बोर्ड के बाद स्मार्ट बोर्ड आ गया हो, जो कंप्यूटर और सॉफ्टवेयर के जरिए पढ़ाने या प्रोजेक्ट समझाने में काम आता हो, लेकिन एलईडी राइटिंग बोर्ड के जरिए अंधेरे में भी ठीक उसी तरह आसानी से पढ़ा जा सकता है, जैसे लाइट बंद कर सिनेमा हॉल में स्क्रीन पर मूवी देखी जाती है।
रिमोट के जरिए बदल सकते हैं बोर्ड का कलर
दरअसल, एलईडी बोर्ड पर एक विशेष तरह के मार्कर से लिखा जाता है। लिखावट को चमकदार स्क्रीन रोशनी के साथ चमकाता है। इस पर अंधेरे में पढ़ना तो आसान है ही, कम लाइट या लाइट के रिफ्लेक्शन के बीच रिमोट के जरिए इसकी लाइट के शेड व कलर भी बदले जा सकते हैं।
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में ‘मेक इन इंडिया’ थीम के तहत हॉल नंबर 14 स्थित टेकमार्ट (लेटेस्ट टेक्नोलॉजी पवेलियन) में ग्रेटर नोएडा की एलईडी टेक शॉप अपने उत्पाद एलईडी राइटिंग बोर्ड को लेकर आई है।
कंपनी के प्रतिनिधियों के अनुसार एक फुट चौड़े व डेढ़ फुट लंबे एलईडी स्क्रीन की कीमत तीन हजार रुपये है। इसे किसी भी साइज में निर्धारित कीमत पर ऑर्डर किया जा सकता है।
इस तकनीक को तीन वर्ष पूर्व भारत में लाया गया है, जिसका बाजार धीरे-धीरे बढ़ रहा है। दावा है कि इसमें बिजली खपत कम है और लिखने व मिटाने में आसान है।