{"_id":"648b4d27e13c1035830d1ad5","slug":"leakage-in-rising-main-line-of-jeetgarh-ugr-coming-out-of-chandrawal-water-purifier-plant-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: नई दिल्ली समेत इन इलाकों में दो दिन नहीं आएगा पानी, जीतगढ़ यूजीआर की मुख्य लाइन में लीकेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: नई दिल्ली समेत इन इलाकों में दो दिन नहीं आएगा पानी, जीतगढ़ यूजीआर की मुख्य लाइन में लीकेज
Thu, 15 Jun 2023 11:11 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 15 Jun 2023 11:11 PM IST
सार
जल बोर्ड ने इलाके के निवासी से पानी का भंडारण करने और पानी कम उपयोग करने की अपील की है। इसके अलावा आपात स्थिति में पानी का टैंकर मंगाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोनीपत स्थित मुनक नहर में दरार आने के साथ-साथ चंद्रावल जल शोधक संयंत्र से निकलने वाली जीतगढ़ यूजीआर की राइजिंग मुख्य लाइन में लीकेज हो गई है। इन दोनों कारणों से भीषण गर्मी में नई दिल्ली समेत करीब आधी दिल्ली में पेयजल संकट पैदा हो गया है। चंद्रावल संयंत्र की पाइपलाइन को शुक्रवार को सही करने की शुरुआत होगी और शनिवार तक लाइन को दुरुस्त किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन
दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार चंद्रावल संयंत्र से शुक्रवार की शाम और शनिवार की सुबह पानी की आपूर्ति नहीं होगी। इस कारण नई दिल्ली, सिविल लाइंस, हिंदू राव अस्पताल और आसपास के क्षेत्र, कमला नगर, शक्ति नगर और आसपास के क्षेत्र, करोल बाग, पहाड़गंज, राजेंद्र नगर, पटेल नगर, बलजीत नगर, प्रेम नगर, इंद्रपुरी और आसपास के इलाके, छावनी क्षेत्र और दक्षिणी दिल्ली के इलाके में पेयजल संकट रहेगा। जल बोर्ड ने इलाके के निवासी से पानी का भंडारण करने और पानी कम उपयोग करने की अपील की है। इसके अलावा आपात स्थिति में पानी का टैंकर मंगाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
दूसरी ओर हरियाणा के सोनीपत स्थित बडवासनी गांव के पास मुनक नहर के कैरियर लाइन्ड चैनल में आई दरारें सही नहीं हुई है। इस कारण दिल्ली के करीब 30 प्रतिशत हिस्से में पेेयजल आपूर्ति करने वाले संयंत्रों में कच्चे पानी की दिक्कत आ गई है और उनमें पानी का उत्पादन प्रभावित हो गया है।
विज्ञापन