{"_id":"59130dff4f1c1bb737852580","slug":"leaders-made-statement-against-china-made-products-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"'चाइनीज सामान खरीदना सैनिकों के लिए गोली का इंतजाम करने जैसा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'चाइनीज सामान खरीदना सैनिकों के लिए गोली का इंतजाम करने जैसा'
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 10 May 2017 06:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय स्वदेशी सुरक्षा हस्ताक्षर अभियान के अंतर्गत अब तक 25 हजार लोग चाइनीज उत्पादों के विरोध में हस्ताक्षर कर चुके हैं। हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन बृहस्पतिवार को जिला उपायुक्त को सौंपे जाएंगे।
विज्ञापन
अभियान के अंतिम दिन मंच पदाधिकारियों ने तिगांव क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों में हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस मौके पर प्रांतीय सह-संयोजक सतेद्र सौरोत, हस्ताक्षर अभियान प्रमुख डा. कृष्णकांत उपाध्याय, अमरदीप सिंह व संजय मैथिल विशेष तौर पर मौजूद थे।
विज्ञापन
तिगांव स्थित सरस्वती शिशु मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्वदेशी के प्रति विद्यार्थियों और शिक्षकों को जागरूक करते हुए प्रांतीय सह-संयोजक ने कहा कि स्वदेशी की राह पर चलकर हम अपने राष्ट्र को समृद्धि करने के साथ अपने शत्रु राष्ट्र से बिना युद्ध निपट सकते है।
विज्ञापन
स्वदेशी राष्ट्रभक्ति की नई परिभाषा है। सौरोत ने बताया कि चीन का सामान खरीदने का अर्थ है कि अपने सैनिक के लिए गोली का इंतजाम करना। इसलिए हमें दुश्मन देश का सामान नहीं खरीदना चाहिए।
डा. उपाध्याय ने जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में स्वदेशी और भारतीयता को अपनाने पर जोर दिया। जबकि अमरदीप ने अर्थव्यवस्था से जुड़े हुए विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए स्वदेशी के महत्व को समझाया। इस मौके पर जिला संयोजक कुणाल गोयल, राकेश चौधरी, पारस कुमार, प्रमोद शर्मा, श्रीपाल सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।