फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Leader of Opposition Ramvir Singh Bidhuri said: Kejriwal government failed to control pollution

नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बोले: केजरीवाल सरकार प्रदूषण पर काबू पाने में नाकामयाब, दिल्ली की सड़कें बदहाल

Sat, 10 Sep 2022 07:26 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 10 Sep 2022 07:26 PM IST
सार

बिधूड़ी ने कहा कि प्रदूषण की दूसरी बड़ी वजह सड़कों पर उड़ने वाली धूल है और वह धूल इसलिए ज्यादा उड़ रही है कि केजरीवाल सरकार के मॉडल में सड़कें बनाना या उनकी मरम्मत करना विकास की श्रेणी में नहीं आता। 

विज्ञापन
Leader of Opposition Ramvir Singh Bidhuri said: Kejriwal government failed to control pollution
दिल्ली विधानसभा नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली विधानसभा नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा है कि दिल्ली सरकार राजधानी में प्रदूषण पर नियंत्रण करने के लिए कोई ठोस उपाय नहीं कर रही। यही वजह है कि इस साल दिल्ली के लोगों को एक भी ऐसा दिन नसीब नहीं हुआ जब उन्हें सांस लेने के लिए अच्छी हवा मिली हो। पिछले पांच सालों में इस साल सबसे ज्यादा प्रदूषित दिन रहे हैं। 

विज्ञापन


बिधूड़ी ने यह भी कहा है कि दिल्ली सरकार सिर्फ कागजों पर ही प्रदूषण पर नियंत्रण के कार्यक्रम चलाती है और यही वजह है कि जमीनी हकीकत हर बार सरकार को गलत साबित करती है। दिल्ली में जब तक पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सुधार नहीं किया जाएगा और सड़कों का रखरखाव नहीं किया जाएगा, तब तक प्रदूषण पर काबू पाना असंभव है। पिछले सात सालों में दिल्ली में डीटीसी की एक भी नई बस नहीं खरीदी गई जिसका नतीजा यह है कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट की स्थिति बहुत खराब हो गई है। दिल्ली में हाल ही में जो इलेक्ट्रिक बसें सड़कों पर आई हैं, वे भी केंद्र सरकार ने ही दी हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार इस बार पहली जनवरी से पांच सितंबर के बीच दिल्ली में एक भी दिन ऐसा नहीं रहा जब लोगों को अच्छी हवा में सांस लेने का मौका मिला हो। पिछले पांच सालों में यह सबसे ज्यादा है। 
विज्ञापन


बिधूड़ी ने कहा कि प्रदूषण की दूसरी बड़ी वजह सड़कों पर उड़ने वाली धूल है और वह धूल इसलिए ज्यादा उड़ रही है कि केजरीवाल सरकार के मॉडल में सड़कें बनाना या उनकी मरम्मत करना विकास की श्रेणी में नहीं आता। दिल्ली सरकार की पोल पूरी तरह खुल चुकी है कि वह हर समस्या की तरह प्रदूषण पर भी काबू पाने में विफल हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed