फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   LBS gets first class status from UGC

Delhi NCR News: एलबीएस को यूजीसी से मिला प्रथम श्रेणी का दर्जा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 06:01 PM IST
सार

नई दिल्ली स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री संस्कृत विश्वविद्यालय को यूजीसी ने प्रथम श्रेणी का दर्जा दिया है। इससे विश्वविद्यालय को शैक्षणिक निर्णयों में अधिक स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय सहयोग की सुविधा मिलेगी। छात्रों के लिए रोजगार और शोध के नए अवसर खुलेंगे।

विज्ञापन

विस्तार

नई दिल्ली। श्री लाल बहादुर शास्त्री (एलबीएस) राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय को यूजीसी ने उच्चतम मानक का दर्जा प्रदान करते हुए प्रथम श्रेणी में स्थान दिया है। इससे विश्वविद्यालय विकास एवं उच्च शैक्षणिक मानकों के अनुरूप स्वतंत्रतापूर्वक निर्णय ले सकेगा। विश्वविद्यालय को एनआईआरएफ की रैंकिंग में उच्च स्थान प्राप्त, विदेशी विश्वविद्यालयों और संस्थाओं के साथ एमओयू और शोध सहयोग में सुविधा प्राप्त होगी। विश्वविद्यालय में कक्षाओं को ऑनलाइन और हाइब्रिड मोड में संचालित, उच्च शिक्षा में उद्यमिता और इंटर्नशिप कार्यक्रम आयोजित कराए जा सकेंगे। छात्रों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उद्योगों और अनुसंधान संस्थानों के साथ मिलकर रोजगार प्रदान कराया जा सकेगा। विश्वविद्यालय संस्कृत के वेद, ज्योतिष, वास्तु, न्याय कम्प्यूटर, समाजशास्त्र सहित बीएड,एमएड जैसे प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों का भी संचालन करता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed