व्यवस्थाओं के अभाव में जूझ रहा लेजर वैली पार्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर सिटी का लेजर वैली पार्क यहां घूमने आने वाले लोगों को निराश कर रहा है। शहर के सबसे बड़े इस पार्क में लगा म्यूजिकल रंगीन फव्वारा इन दिनों बंद पड़ा हुआ है। जिससे फव्वारे की खूबसूरती का आनंद लेने से लोग वंचित हो रहे हैं।
सेक्टर-29 में बना लेजर वैली पार्क करीब 36 एकड़ जमीन पर फै ला हुआ है। आसपास भी पॉश एरिया है। दिल्ली-जयपुर हाईवे से करीब 700 मीटर की दूरी पर स्थित है। लोगों का यहां आना-जाना भी काफी आसान है। जिस कारण यहां रोजाना काफी संख्या में लोग घूमने के लिए आते हैं।
आसपास भी कई होटल, मेट्रो स्टेशन, अप्पू घर व किंगडम ऑफ ड्रीम है। यहां आने वाले लोग इस पार्क को देखे बिना नहीं रह पाते। पार्क की शोभा फूलों वाले पेड-पौधे खूब बढ़ाते हैं।
इसके अलावा इसके अंदर एक गुलाब पार्क भी है, जहां अलग-अलग वैरायटी के रोज लोगों को लुभाते हैं। पार्क में घूमने के बाद जब लोग थक हारकर यहां लगे म्यूजिकल रंगीन फव्वारे के पास जाकर बैठते हैं तो उन्हे निराश ही हाथ लगती है।
इस फव्वारे के दोनों साइड पॉम के बडे-बडे मनोहारी पेड हैं। लेकिन फव्वारे के लिए बनाए गए पोंड इन दिनों खाली पड़ा हुआ है। उसमें पानी नहीं है। जिससे फव्वारा भी नहीं चलाया जा रहा है। जब फव्वारा ही नहीं चलाया जाता तो इसके साथ ही म्यूजिक भी बंद रहता है।
सेक्टर-14 निवासी सोनू का कहना है कि वह अक्सर इस पार्क में घूमने के लिए आता रहता है। लेकिन पिछले काफी लंबे समय से पार्क में लगा म्यूजिकल रंगीन फव्वारा नहीं चल रहा है। ऐसे में उसे चलते हुए देखने का विचार यहां आने वाले लोगों को मायूस कर जाता है।
पार्क में घूमने के लिए आए संदीप ने बताया कि कई दिनों से फव्वारा बंद पड़ा है। फव्वारा चलता है तो उसे देखने के बाद अलग ही सुकून मिलता है। रविवार को यहां काफी संख्या में लोग घूमने के लिए आते हैं।
सर्दी व फॉग के दिनों में कम ही संख्या में लोग पार्क में घूमने के लिए आते हैं। इन दिनों फव्वारे को बंद कर दिया जाता है। इन दिनों में फव्वारे व पोंड की सफाई कर ली जाती है। मौसम गर्म होने के बाद फव्वारे को चालू कर दिया जाएगा।- आरएस बिश्नोई, एक्सईएन, हुडा